12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसांसद रामजी लाल सुमन का करणी सेना को जवाब, मैं टूट जाऊंगा...

सांसद रामजी लाल सुमन का करणी सेना को जवाब, मैं टूट जाऊंगा या झुक जाऊंगा, यह गलतफहमी मत पालना

Published on

आगरा:

सोमवार को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने अलीगढ़ में रविवार को हुए हमले के बाद कहा कि लगता है कि राज्य सरकार का लचीलापन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को सरंक्षण दे रहा है। दो-तीन बार हमले की कोशिश की गई, लेकिन हम पर इसका कोई प्रभाव नहीं। वो लोग सोचते हैं कि इन सब से मैं टूट जाऊंगा या झुक जाऊंगा तो यह उनकी गलतफहमी है।

सोमवार को सांसद रामजी लाल सुमन ने रविवार को उनके काफिले पर करणी सेना के कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कमजोर वर्ग दलित वर्ग अकलियत पर जहां भी अत्याचार होगा, वहां उनके लिए आवाज उठाना मेरा धर्म है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, दिल्ली कमिश्नर, डीजीपी यूपी, गृह सचिव यूपी और कई अन्य जगह पर भी सुरक्षा के लिए कहा गया, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। एक माह से ज्यादा हो गया, अगर सुरक्षा व्यवस्था मिलनी होती तो मिल जाती। सुरक्षा व्यवस्था न मिलने से साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। अब हाईकोर्ट से ही सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

बुलंदशहर में हुए मुकदमे पर सुमन ने कहा कि यह पेशबंदी में लिखा गया है। जिन्होंने कातिलाना हमला किया, उन्हें ससम्मान रात को पुलिस ने छोड़ दिया। अपने गुनाहों को छिपाने के लिए पुलिस हमारे खिलाफ फर्जी मुकदमे लिख रही है। बता दें कि रविवार को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास रामजी लाल सुमन पर हमला किया गया था। उनके काफिले पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने टायर फेंके थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...