12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यनदी किनारे रेतीले रास्ते पर दौड़ रहा था ट्रैक्टर, ट्रॉली में लदा...

नदी किनारे रेतीले रास्ते पर दौड़ रहा था ट्रैक्टर, ट्रॉली में लदा था भूसा, गठरी खुलते ही खुला ‘राज’!

Published on

बेतिया

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बहने वाली गंडक नदी के किनारे रेतीले रास्ते पर एक ट्रैक्टर बड़ी तेजी से दौड़ रहा था। ट्रैक्टर की ट्रॉली में ऊपर तक भूसा भरा हुआ था, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। पुलिस की नजर तेज रफ्तार से भाग रहे ट्रैक्टर पर पड़ी तो नदी पार कर मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर का साथी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस पर शक गहरा गया। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की तो सारा खेल थोड़ी ही देर में समझ आ गया। पुलिस ने भूसा की बड़ी गठरी को जैसे ही खुलवाया होश उड़ गए। भूसे से एक के बाद एक विदेशी शराब की बोलते गिरने लगीं। घटना बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बैजुआ अल्पाहा दियारा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

भूसे के ढेर में छिपाई गई थी भारी मात्रा में शराब
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, टीम ने नदी पार कर बैजुआ अल्पाहा दियारा क्षेत्र में एक भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्ति भागने लगे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इंदल यादव नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। तलाशी के दौरान भूसे के ढेर से 297 बोतल किंगफिशर बीयर (148.5 लीटर), 480 बोतल 8 PM ब्रांड की शराब (86.4 लीटर), कुल 234.9 लीटर विदेशी शराब और एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली, शराब और हथियार जब्त
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, शराब और हथियार को जब्त कर थाना ले जाया। गिरफ्तार इंदल यादव से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। श्रीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

पुलिस अभियान की स्थानीय लोगों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में शराब और अपराध पर नियंत्रण लगेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...