10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यनिकाह के बाद कार में दूल्हे के साथ 'खेल' गई दुल्हन, साला-साली...

निकाह के बाद कार में दूल्हे के साथ ‘खेल’ गई दुल्हन, साला-साली की मौजूदगी में गाड़ी में खींचने वाला ‘कांड’; जानें

Published on

छपरा

बिहार के सारण से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर निकाह किसी और ने किया, दुल्हन को जबरदस्ती कोई और ले गया। बनियापुर थाना क्षेत्र के मानोपाली जनता बाजार मुख्य सड़क पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के साथ मारपीट करके चार लोगों ने दुल्हन का अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरण करने वालों में से एक युवक ने दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जबरदस्ती ले गया दुल्हन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और दुल्हन को जबरदस्ती अगवा कर लिया। यह घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के मानोपाली जनता बाजार मुख्य सड़क पर हुई। बताया जा रहा है कि चार लोगों ने दूल्हे की पिटाई की। फिर दुल्हन को उसकी कार से निकालकर अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

दो माह पहले तय हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, दुल्हन के साथ गाड़ी में दूल्हा, उसकी साली और साला भी थे। उन्होंने दुल्हन को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन की शादी दो महीने पहले तय हुई थी। रविवार की रात बारात दुल्हन के घर पहुंची। वहां, दुल्हन ने निकाह कुबूल किया। काजियों के सामने दूल्हा और दुल्हन ने साथ रहने की हामी भरी। इसके बाद दोनों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ। पूरी रात शादी की रस्में हुईं। सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया।

सहाजितपुर थाने में शिकायत दर्ज
इसके बाद दूल्हे के घरवाले दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन रास्ते में ही दुल्हन को कोई और उठा ले गया। दूल्हा असम में अपने परिवार के साथ रहता है। वह शादी के लिए अपने मामा के घर आया था। वहीं से बारात जनता बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। शादी का आयोजन धूमधाम से किया गया था। दूल्हे के परिवार वालों ने सहाजितपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस हिरासत में दो लोग
शिकायत में दूल्हे ने दुल्हन को विदा कराकर घर लाने वाले कार ड्राइवर पर शक जताया है। उनका कहना है कि ड्राइवर ने बिना किसी वजह के सुनसान सड़क पर कार रोक दी थी। उसी समय चार लोग आए और दुल्हन को अगवा कर ले गए। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने ड्राइवर समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद दुल्हन को बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुल्हन के बयान से मामला साफ होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...