12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपाकिस्‍तान में फंसे लखनऊ के कई सिंधी परिवार, पहलगाम हमले की झेल...

पाकिस्‍तान में फंसे लखनऊ के कई सिंधी परिवार, पहलगाम हमले की झेल रहे मार, लंबा ना खिंच जाए इंतजार!

Published on

लखनऊ:

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा बंद हो गई है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए लखनऊ के कुछ लोग वहीं फंस गए हैं। बॉर्डर बंद होने की वजह से वे वापस नहीं आ पा रहे हैं। वहां फंसे लोगों ने फोन पर अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी है। इन लोगों में लखनऊ के आलमबाग और कृष्णा नगर के रहने वाले शामिल हैं. ये लोग शादी और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने पाकिस्तान गए थे।

आलमबाग के रहने वाले वासुराम सिंध गए थे। सिंधी समाज के लोगों ने बताया कि वापसी में उन्हें वाघा बॉर्डर पर रोक लिया गया। उनके साथ तीन और लोग भी सिंध गए थे। इसी तरह कृष्णा नगर के रमेश लाल अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में पाकिस्तान गए थे। शादी 25 अप्रैल को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटाकी पन्नू आकिल मोहल्ले में थी। वापसी में वे लाहौर में फंस गए हैं। नटखेड़ा के हरीश लाल भी उनके साथ लाहौर में फंसे हुए हैं। घर के लोग सुबह-शाम फोन पर उनका हालचाल ले रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि कहीं यह इंतजार लंबा न हो जाए।

विभाजन के समय लखनऊ आए थे 5 हजार सिंधी
विभाजन के समय पाकिस्तान से जान बचाकर लगभग 5000 सिंधी परिवार लखनऊ आए थे। जब दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य हुए, तो लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आने वाले सिंधी परिवारों की संख्या बढ़ी। 2018 के बाद से नागरिकता तेजी से मिलने लगी। पिछले छह सालों में 400 से ज्यादा लोगों को नागरिकता मिल चुकी है। इसके बावजूद, कई परिवार ऐसे हैं जो पाकिस्तान से आकर यहां बसना चाहते हैं। उनका कहना है कि वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति अच्छी नहीं है।

सुरक्षा को लेकर परिवार परेशान
वासुराम के परिवार वाले परेशान हैं। रमेश लाल के परिवार वाले भी चिंतित हैं। उन्हें डर है कि बॉर्डर कब खुलेगा और वे कब वापस आ पाएंगे। पाकिस्तान में फंसे रमेश लाल के एक रिश्तेदार ने बताया कि हम सुबह-शाम उनका हालचाल ले रहे हैं। साथ ही घबराहट भी है कि कहीं यह इंतजार लंबा न खिंच जाए।

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...