12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहार में भी बढ़ीं नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें, पटना में शिकायत...

बिहार में भी बढ़ीं नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें, पटना में शिकायत दर्ज, BJP बोली- ‘जयचंद हैं ऐसे लोग’

Published on

पटना

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की। इसी को लेकर भाजपा नेता ने उन्हें पाकिस्तान समर्थक करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए।

जयचंद हैं ऐसे लोग’: भाजपा प्रवक्ता की दी प्रतिक्रियाकृष्ण सिंह कल्लू ने मीडिया को बताया, ‘नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर यह संकेत दिया है कि वह पाकिस्तान से मिली हुई हैं। उनका यह बयान कि ‘इस व्यक्ति ने पुलवामा पर भी राजनीति की, अब पहलगाम पर भी कर रहा है’, पाकिस्तान की मीडिया में चल रहा है। ऐसे बयान देने वाले लोग देश के जयचंद हैं।’

कानूनी कार्रवाई की मांग, पटना पुलिस ने लिया आवेदन
भाजपा नेता की ओर से दिए गए आवेदन को गांधी मैदान थाना ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लखनऊ में पहले ही दर्ज है केस, 11 धाराओं में हुई FIR
इससे पहले लखनऊ में अभय सिंह नामक व्यक्ति ने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहां 11 धाराओं में एफआईआर हुई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 10 धाराएं और आईटी एक्ट की एक धारा शामिल हैं।

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...