12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'पाकिस्तान के 4 टुकड़े होना तय, PoK पर क्लेम करने का इससे...

‘पाकिस्तान के 4 टुकड़े होना तय, PoK पर क्लेम करने का इससे अच्छा समय नहीं’, जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP का बड़ा बयान

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. इसी को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि PoK को क्लेम करने का आज जो समय है इससे बढ़िया समय नहीं हो सकता है.

एसपी वैद्य ने कहा कि पीओके को वापस लेने का हमारी संसद का संकल्प भी है. आज जिस तरह पाकिस्तान में अंदर के हालात हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान का टूटना तय है. पाकिस्तानी आर्मी की इतनी बुरी हालत है कि वो बलूचिस्तान में निकल ही नहीं सकते. उन्होंने आगे कहा कि खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के लगभग 60 प्रतिशत इलाके से पुलिस और आर्मी भाग गई है, ये हालत पाकिस्तान खुद मान रहा है.

‘तानाशाही से वहां के लोग तंग आ गए हैं’
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने बताया कि सिंध ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के साथ टाईअप कर लिया है. जैसे ही भारत के साथ युद्ध होगा, ये तीनों टुकड़े आजादी घोषित कर देंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डाल दिया गया है. इस तरह की तानाशाही से वहां के लोग तंग आ गए हैं.

‘पाकिस्तान के 4 टुकड़े होना तय है’
एसपी वैद्य ने बताया कि पाकिस्तान का एक भी आर्मी चीफ पाकिस्तान में नहीं रहता है. इनकी पाकिस्तान के प्रति कोई वफादारी नहीं है. पाकिस्तान में एक लेटर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि आपकी लड़ाई हम क्यों लड़ें. ऐसे में पाकिस्तान के 4 टुकड़े होना तय है. उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर बोल रहे हैं और वहां के प्रधानमंत्री सुन रहे हैं. इससे साफ है कि वहां पीएम के पास कोई पावर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है कि देश में आर्मी होती है, लेकिन पाकिस्तान को तो आर्मी ही चलाती है.

उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन पाकिस्तान में अटैक हुआ वहां के लोग भारत की आर्मी का वेलकम करेंगे. पाकिस्तानी आर्मी चीफ पिछले कुछ दिनों से दिख ही नहीं रहा है, वो इतना डरा हुआ है.

Latest articles

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...