10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार पर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप, कहा- UP में सत्ता...

योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप, कहा- UP में सत्ता सजातीय को सब माफ

Published on

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी के एक सपा कार्यकर्ता और पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन पर हमले का मुद्दा उठाते हुए संकेतों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सजातीय आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि यूपी में ‘सत्ता सजातीय को सब माफ’ का फार्मूला चल रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि‘‘बनारस वाले जिन हरीश मिश्रा पर प्राणघातक हमला हुआ था, भाजपा सरकार ने उनको ही जेल भेज दिया था. उनको बाहर आने में कई दिन लगे. लेकिन दलित सांसद रामजी लाल सुमन पर जानलेवा हमले करने वाले 24 घंटे से पहले ही बाहर आ गये.”

उत्तर प्रदेश में अन्यायराज है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने संकेतों में गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के आवास का जिक्र करते हुए कहा “एक तरफ ‘हाता नहीं भाता’ का फार्मूला काम कर रहा था, तो दूसरे मामले में ‘सत्ता सजातीय को सब माफ’ का फार्मूला था.” बीते दिनों गोरखपुर जिले के पूर्व विधायक तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था.

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “रामजी लाल सुमन के मामले में निलंबित किये गए पुलिस अधिकारी को यह सरकार कहीं पिछले दरवाजे से बहाल करके, पदोन्नत करके पुरस्कार स्वरूप कोई और बड़ा पद न दे दे. यूपी में अन्यायराज है.” वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने 12 अप्रैल को आरोप लगाया था कि करणी सेना के सदस्यों ने उसके घर के बाहर उस पर हमला किया.

हरीश मिश्रा के खिलाफ गैर इरादतन मामले में केस दर्ज
दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई भी व्यक्ति करणी सेना से संबद्ध नहीं है. सपा कार्यकर्ता हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के बाहर आशा महाविद्यालय के मोड़ पर खड़े थे, तभी उन पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. उनके मुताबिक, शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे, उन्हें बचाया और दोनों हमलावरों को पकड़ कर उनकी पिटाई की.

लोगों ने मौके से पकड़े गए दो आरोपियों में से एक अविनाश मिश्रा ने कहा, ‘‘मेरा किसी राजनीतिक दल या करणी सेना से कोई संबंध नहीं है. मैं मां करणी का पुजारी हूं. हरीश मिश्रा ने कुछ दिन पहले मां करणी के खिलाफ गलत बयान दिया था.’’पुलिस ने मामले में हरीश मिश्रा को भी गिरफ्तार किया था. मिश्रा सोमवार की शाम जिला जेल चौकाघाट से रिहा कर दिए गए. उन्हें गैर इरादतन हत्या के मामले में सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्या बोला?
उधर, राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर कथित रूप से करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने टायर फेंके. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और संबंधित चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव सुमन ने बताया था कि सपा के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के मद्देनजर रविवार शाम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्ण ठाकुर, सुमित ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सचिन सिंह और भूपेंद्र शामिल हैं.

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में इन आरोपियों की रिहाई के बाद सरकार पर निशाना साधा और संकेतों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की क्षत्रिय जाति के लोगों को “सत्ता सजातीय” की उपमा देते हुए सरकार पर उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...