भेल भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल में पहलगाम हमले में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा गया तथा आतंकियों के इस कायराना हरकत की भर्त्सना की गई। इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार, सदस्य तेजसिंह ठाकुर, प्राचार्य डा संजय जैन सहित सभी स्टाफ के सदस्य एवं छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।
