11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यमंदिर में भक्त के साथ ये क्या हुआ? सीसीटीवी वीडियो देख आप...

मंदिर में भक्त के साथ ये क्या हुआ? सीसीटीवी वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग, यहां जानें पूरा माजरा क्या है?

Published on

अजमेर:

अजमेर के आशागंज स्थित झूलेलाल मंदिर में एक भावुक क्षण उस समय सामने आया जब एक भक्त, जो प्रतिदिन की तरह पूजा के लिए मंदिर आया था, पूजा करते समय अचानक हार्ट अटैक से भगवान के चरणों में गिर पड़ा और वहीं उसका निधन हो गया। मृतक की पहचान आशागंज निवासी मन्नू भाई के रूप में हुई है। मंदिर में मौजूद लोगों ने जब उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भगवान के प्रति भक्तों की श्रद्धा से जुड़ी एक खबर हाल ही खाटू श्यामजी से सामने आई थी। एक भक्त भगवान को पुकारते हुए खाटू श्याम जी के तोरण द्वार पर चढ़ गया था।

हर दिन करते थे सेवा और पूजा
स्थानीय जानकारी के अनुसार, मन्नू भाई नियमित रूप से झूलेलाल मंदिर में सेवा, पूजा और अर्चना किया करते थे। इसके अलावा वे पीलिया और सर्वाइकल की झाड़ा भी लगाते थे। इस वजह से सैंकड़ों लोग उनसे रोजाना मिलते रहते थे।

भक्ति में लीन रहते थे मन्नू भाई
घटना के दिन भी वे अपनी रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे थे और पूजा तथा सेवा में लगे हुए थे। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे सीधे भगवान के चरणों में गिर पड़े। मंदिर परिसर में यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि अवतारी युगपुरुष भगवान झूलेलाल के जन्म दिवस को चेटीचंड के रूप में जाना जाता है। इस साल भी करीब एक महीने पहले झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई थी। चेटी चंड यानी झूलेलाल जयंती 30 मार्च 2025 को जब मनाई गई तो आशागंज मं भी बड़ा आयोजन हुआ। आशागंज झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल के श्रृंगार और झांकी में भी मन्नई भाई ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...