14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी सेना...

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बड़ा हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 3 जवानों की मौत

Published on

रामबन/जम्मू

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सेना की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक नेशनल हाइवे-44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर ली है।

कहां हुआ हादसा?
एक अधिकारी ने बताया कि आज जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। इससे तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों की ओर से तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार तीन सैनिकों की पहचान हो गई। इनके नाम सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर है।

क्या है हादसे की वजह?
दरअसल पिछले पखवाड़े से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे रामसू-रामबन खंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बंद रहा है। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़क बह गई है। हाइवे की मरम्मत कर ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी 40 किलोमीटर से अधिक लंबा रामबन-रामशू खंड लगभग 300 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण राजमार्ग की कमजोर कड़ी बना हुआ है। भूमि से घिरी घाटी के लिए सेना और सभी नागरिक सप्लाई इसी हाइवे से होकर गुजरती है। इस रणनीतिक राजमार्ग के अस्थायी रूप से बंद होने से घाटी में पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य पदार्थों आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाती है।

पुंछ हादसे की याद ताजा
इस दुखद घटना ने दिसंबर 2024 के पुंछ हादसे की याद दिला दी है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिसंबर 2024 में मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। तब 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 गंभीर रूप से घायल हुए थे। सेना का वाहन तब 300 फीट की गहरी खाई में गिर गया था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...