15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : छोटे भाई की शादी से नाराज था बड़ा भाई,...

मध्य प्रदेश : छोटे भाई की शादी से नाराज था बड़ा भाई, सोते समय कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, दिमाग हिला देगा ‘लड़की’ का एंगल

Published on

मैहर

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के देवरी कला गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या उस वक्त की गई जब पीड़ित युवक गहरी नींद में सो रहा था। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय बलराम लोनी पिता हरिप्रसाद लोनी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी बड़ा भाई शांता प्रसाद लोनी (25) वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शांता प्रसाद फार्मेसी की पढ़ाई कर चुका है। उसका रिश्ता एक लड़की से तय हुआ था, लेकिन लड़की की पढ़ाई कम होने का हवाला देकर उसने विवाह से इनकार कर दिया। बाद में परिवार वालों ने उसी लड़की से छोटे बेटे बलराम की शादी करवा दी। इस बात से शांता बेहद नाराज चल रहा था और करीब एक साल से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।

सोते वक्त उतार दिया मौत के घाट
रविवार दोपहर शांता ने खाना खाने के बाद जैसे ही मौका देखा, वह कुल्हाड़ी लेकर बलराम के कमरे में घुस गया। आरोपी ने बलराम के सीधा गर्दन पर वार कर दिया, जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वार इतना तेज था कि गर्दन धड़ से अलग हो गई। बलराम की पत्नी उस वक्त बाहर पानी भरने गई हुई थी। जब वह लौटकर कमरे में आई तो पति का लहूलुहान शव देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी शांता लोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...