8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40- 50 की रफ्तार से...

दिल्ली में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40- 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published on

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में कमी आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में पांच दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 6 मई से 11 मई तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

तापमान में आएगी कमी
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, इस दौरान में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मई की चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे एनसीआर क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे। 6 और 7 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 8 से 11 मई तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का रहेगा।

हवा की गुणवत्ता में सुधार
बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में भी सुधार होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में धूल और प्रदूषण के कारण AQI मध्यम से खराब श्रेणी में था, लेकिन मौसम के इस बदलाव से हवा साफ होने की संभावना है।

कैसे अचानक बदल गया दिल्ली का मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण हो रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय ये मौसमी सिस्टम दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और आंधी ला रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति 11 मई तक बनी रह सकती है, जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...