13.7 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालएमपी बोर्ड 12वीं में 483 नंबर लाकर सीहोर के पार्थ बने 2nd...

एमपी बोर्ड 12वीं में 483 नंबर लाकर सीहोर के पार्थ बने 2nd टॉपर, रोजाना बस इतने घंटे की पढ़ाई!

Published on

सीहोर,

मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 6 मई 2025 को घोषित कर दिए गए हैं. एमपी 12वीं बोर्ड रिजल्ट में बायोलॉजी साइंस में सिहोर जिले के तीन विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इनमें पार्थ राठौड़ 483 नंबर के साथ दूसरा स्थान, गोविंद सह ने 476 नंबर के साथ 8वां और 476 नंबर लाकर नकुल प्रजापति ने 10वां स्थान प्राप्त किया है. वहीं 10वीं क्लास में तीन विद्यार्थियों ने भी टॉप मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. ऋषभ पंवार और भूमिका मेवाड़ा 7वें व अरहम जैन 9वें स्थान पर रहे.

12वीं में जीव विज्ञान संकाय: पार्थ राठौड़ ने हासिल किया दूसरा स्थान
12वीं के जीव विज्ञान संकाय में सीहोर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. पार्थ राठौर ने 483 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया. सीहोर नगर के मोनालिसा स्कूल के छात्र पार्थ ने बताया कि वे दिन में 5 घंटे रेगुलर पढ़ाई करते थे. उनके पिता ग्राम मुंगावली में टीचर हैं. पार्थ अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देते हैं. उन्होंने कहा, “मैंने पूरे साल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा. मेरे शिक्षकों ने मुझे हर कदम पर मार्गदर्शन दिया.” इसके अलावा, गोविंद सह ने आठवां स्थान और नकुल प्रजापति ने 10वां स्थान प्राप्त किया. इन तीनों ने जीव विज्ञान संकाय में सीहोर का नाम रोशन किया.

10वीं में भी सीहोर का दबदबा
10वीं बोर्ड परीक्षा में भी सीहोर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ऋषभ पंवार और भूमिका मेवाड़ा ने 494 अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया, जबकि अरहम जैन नवें स्थान पर रहे. इन तीनों छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश मेरिट सूची में जगह बनाई.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...