8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसीजफायर उल्लंघन पर कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग,...

सीजफायर उल्लंघन पर कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग, सीएम योगी बोले- अब समय आ गया है!

Published on

लखनऊ:

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर धोखा दिया है। पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसके बाद हिंदुस्तान की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने तत्काल संसद का विशेष सदन सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि पाकिस्तान भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है, पाकिस्तान दुर्दांत अपराधियों को सहयोग और शरण देता है। इसलिए पाकिस्तान पर बिल्कुल विश्वास नहीं किया जा सकता है। सपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी भारत सरकार के साथ है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि अब आतंक के सफाए का समय आ गया है।

आतंक को कुचलने का समय
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा कि आतंकवाद को जब तक पूरी तरह से कुचलेंगे नहीं, तबतक समस्या का समाधान नहीं होगा। अब समय आ गया है कि जब इसे कुचलने के लिए हम सबको पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत को मिलकर इस अभियान के साथ जुड़ना होगा। सीएम योगी ने कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूछ है, जो कभी सीधी नहीं होने वाली है। जो प्यार की भाषा मानने वाला नहीं है। उसको उसकी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। इसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया में एक संदेश दे दिया है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम की एक झलक देखी होगी और अगर नहीं देखी तो पाकिस्तान के लोगों से ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पूछिए। पीएम मोदी ने घोषणा की है कि आगे से आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

राजनाथ ने किया एक्शन का जिक्र
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है। आतंकवाद के ख़िलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कारवाई करेगा।

सपा ने कहा, सेना सक्षम
पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि कल पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए देश की सेना सक्षम है। भारतीय सेना ने जवाब भी दिया है। अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो भारत सरकार को इस पर आगे निर्णय लेना चाहिए। सपा भारत सरकार के साथ है।

सुप्रिया श्रीनेत ने की मांग
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारत-पाकिस्तान समझौते पर कहा कि पाकिस्तान एक धूर्त स्टेट है और उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। यह वही पाकिस्तान है, जहां अमेरिका ने घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था। पूरी दुनिया को हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में पता है। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि तत्काल संसद का विशेष सदन सत्र बुलाया जाए।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...