15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालकर्नल सोफिया कुरेशी पर घटिया कमेंट करने वाले MP के मंत्री का...

कर्नल सोफिया कुरेशी पर घटिया कमेंट करने वाले MP के मंत्री का शाही कनेक्शन! किस स्टेट के ‘महाराजा’ हैं कुंवर विजय शाह?

Published on

हरदा

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह, कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में हैं। वे मकराई रियासत के महाराजा बनने के भी अधिकारी हैं। लगभग 450 साल पुरानी इस रियासत के महाराजा का निधन हो चुका है। इस पर विजय शाह की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। ज्ञात इतिहास के अनुसार, शाह परिवार का सेना से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है। लेकिन विजय शाह के रियासत से सीधे रिश्ते हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान से चर्चा में शाह
विजय शाह, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में मंत्री हैं। उनकी एक टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। लोग उनके बारे में और जानना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक वे एक पुरानी रियासत के महाराजा भी बन सकते हैं। यह रियासत लगभग 450 साल पुरानी है।

गद्दी के सबसे प्रबल दावेदार
विजय शाह की दावेदारी महाराजा की गद्दी के लिए सबसे प्रबल है। उनके परिवार का सेना से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है। जबकि उन्होंने अपनी सफाई में सेना से अपने परिवार के संबंध का जिक्र किया था। आइए जानते हैं कि विजय शाह का किस रियासत से नाता है और उस रियासत का इतिहास क्या है।

गोंड राजा कर्कट राय ने की मकराई रियासत की स्थापना
हरदा जिला नर्मदा नदी के किनारे बसा है। इसका हरसूद क्षेत्र इंदिरा गांधी सागर बांध में डूब गया था। इससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए थे। लगभग 450 साल पहले गोंड राजा कर्कट राय ने मकराई रियासत की स्थापना की थी। यह रियासत 1663 में स्थापित हुई थी। सिंधिया और पेशवा योद्धाओं ने इसके जंगली इलाके पर कब्जा कर लिया था। बाद में, ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान अंग्रेजों ने भी इस पर कब्जा किया। उन्होंने दीवान की नियुक्ति की शर्त के साथ इसे वापस लौटा दिया था।

1663 में मकरंद शाह ने शुरु किया शासन
इतिहासकारों के अनुसार, यहां 1749 में रानी बिरज कुने के अलावा सभी राजा हुए थे। 1663 में मकरंद शाह ने सबसे पहले शासन संभाला था। रानी बिरज कुने के अलावा धर शाह, भरत शाह, उदय शाह, देवी शाह हथरिया राय, लच्छू शाह हथरिया, छत्रसाल शाह हथरिया राय, दृगपाल शाह, साहिब टोडर शाह जैसे शासकों ने यहां राज किया। 2012 में महाराजा की गद्दी विजय शाह के सबसे बड़े भाई अजय शाह को दी गई थी। उनका निधन अगस्त 2024 में हो गया। अभी यह गद्दी खाली है। विजय शाह, अजय शाह के बाद दूसरे नंबर के भाई हैं। इसलिए इस गद्दी पर उनका अधिकार सबसे ज्यादा माना जा रहा है।

अब विजय शाह की पीढ़ी के बारे में जानते हैं.
गोंड राजाओं के वंशज और कैबिनेट मंत्री विजय शाह, साहिब टोडर शाह के पुत्र युवराज देवी शाह के चार बेटों में से एक हैं। युवराज देवी शाह के सबसे बड़े बेटे अजय शाह थे। वे बैंक की नौकरी से रिटायर होने के बाद कांग्रेस पार्टी में अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बन गए थे। उनका निधन हो चुका है।

मंत्री विजय शाह के 3 भाई और चार बहन
दूसरे नंबर पर विजय शाह हैं। तीसरे नंबर के भाई धनंजय शाह हैं, जो राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। विजय शाह के चौथे नंबर के भाई संजय शाह हैं, जो भाजपा के पूर्व विधायक हैं। युवराज देवी शाह की चार बेटियां भी हैं। उनके नाम किरण, उमा, पूर्णिमा और अर्चना हैं। उमा और अर्चना का विवाह नेपाल में हुआ है। किरण का विवाह अनूपपुर में और पूर्णिमा का मुरैना में हुआ है।

Latest articles

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...