7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्ययूपी के डिप्‍टी CM बृजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी, सपा मीडिया सेल...

यूपी के डिप्‍टी CM बृजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी, सपा मीडिया सेल पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज, अखिलेश के खिलाफ प्रदर्शन

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी (सपा) के मीडिया सेल के आधिकारिक एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर FIR दर्ज हुई है। यह मुकदमा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हुई है। भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में यह केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया।

आनंद द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि सपा के मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बारे में अपमानजनक बातें लिखीं। इससे बृजेश पाठक की छवि खराब हुई और समाज में गलत संदेश गया। वहीं लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैय़ इस घटना से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं और उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बृजेश पाठक के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट
दरअसल, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ कुछ ऐसी बातें लिखीं थीं, जो बेहद अभद्र थीं। भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में सपा के मीडिया सेल के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। आनंद द्विवेदी का कहना है कि सपा के मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर बृजेश पाठक के बारे में गलत और अपमानजनक बातें लिखीं। इससे उनकी इमेज खराब हुई और लोगों में गलतफहमी पैदा हुई। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और मांग की कि अखिलेश यादव पर कानूनी कार्रवाई हो और वे माफी मांगें। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने X पर लिखा, अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है?

लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? क्या आदरणीया डिंपल यादव जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा।

सपा हैंडल पर पहले भी मुकदमा हुआ था
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा मीडिया सेल की भाषा पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सपा मीडिया सेल का यह आधिकारिक हैंडल है, जिस पर पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। ये पोस्ट सपा के असली संस्कारों को दिखाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता की आलोचना कीजिए, उनके काम पर सवाल उठाइए, लेकिन मां-बाप, पत्नी और बच्चों को गाली देना सपा मीडिया सेल की आदत बन गई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...