7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत और 8...

राजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत और 8 घायल

Published on

डूंगरपुर

राजस्थान के डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। सांवला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने चार लोगों की जान ले ली। इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। यह हादसा पिंडवाल हिलवाड़ी बस स्टैंड के पास हुआ। एक अनियंत्रित क्रूजर के पलटने के बाद मदद के लिए आए लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक क्रूजर पिंडवाल हिलवाड़ी बस स्टैंड के पास पलट गई। यह क्रूजर कई लोगों को ले जा रही थी। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक ने घटनास्थल पर खड़ी तीन बाइक को भी कुचल दिया।

एम्बुलेंस को भी ट्रक ने मारी टक्कर
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घायलों को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि घायलों को लेने आई एम्बुलेंस को भी ट्रक ने टक्कर मार दी

मृतकों को हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों के नाम दयालाल मानजी पाटीदार, सविता अमरजी, भावेश मोगजी और भागू बदर हैं। ये सभी बोदिगामा बड़ा गांव के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है। लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...