15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकांग्रेस विधायक ने CM भजनलाल शर्मा को बताया 'कलियुग का देवता', कहा-...

कांग्रेस विधायक ने CM भजनलाल शर्मा को बताया ‘कलियुग का देवता’, कहा- मैं आपका जीवन भर आभारी रहूंगा

Published on

झुंझुनूं:

कांग्रेस के एक विधायक ने अपने क्षेत्र की एक परियोजना की मांग विधानसभा में उठाई थी। बजट देने की मांग की थी। सरकार ने 1092 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया। जब बजट जारी होने की जानकारी विधायक को मिली तो वे बहुत खुश हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कॉल लगाया। मोबाइल को लाउडस्पीकर लेकर बात की। मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कांग्रेस ने विधायक ने सीएम को कलियुग का देवता कह दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने ऐसा काम किया जो कोई नहीं कर सकता। इसके लिए वे जीवन भर आपके आभारी रहेंगे।

कुंभाराम लिफ्ट नहर लिफ्ट परियोजना के लिए 1092 करोड़ का बजट मंजूर
राज्य सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र की कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना के लिए 1092 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह परियोजना झुंझुनूं और उदयपुरवाटी के लिए बड़ी अहम है। जब बजट मंजूर होने की जानकारी सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री को कॉल लगा दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कॉल रिसीव किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने वो काम कर दिया जो धरती पर कोई नहीं कर सकता। इसके लिए वे जीवन भर आपके लिए आभारी रहेंगे।

चिड़ावा के पेड़े खिलाऊंगा
शेखावाटी में बनने वाली मिठाई चिड़ावा के पेड़े पूरे राजस्थान में फेमस है। आसपास के राज्यों के लोग भी जब चिड़ावा से होकर गुजरते हैं तो पेड़े जरूर लेकर जाते हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं जो चिड़ावा होकर आने वाली बसों के जरिए पेड़े (मिठाई) मंगवाते हैं। चिड़ावा के पेड़े शेखावाटी की पहचान है। कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना का बजट मंजूर होने पर अब वे जयपुर आकर चिड़ावा के पेड़े खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम पूरा होते ही पेयजल संकट दूर हो जाएगा।

मीठा पानी नहीं मिला तो प्राणों की आहुति दे दूंगा
करीब चार महीने पहले कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में उठाया था। वे जलदाय मंत्री पर खूब बरसे। श्रवण कुमार ने कहा था कि झुंझुनूं जिला देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का जिला है। अगर सरकार ने वर्ष 2026 तक कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना का काम नहीं किया और लोगों को पानी नहीं मिला तो वे आंदोलन करके अपने प्राणों की आहुति दे देंगे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...