15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजौनपुर में पशु तस्करों ने पिकअप से रौंदकर की सिपाही की हत्या,...

जौनपुर में पशु तस्करों ने पिकअप से रौंदकर की सिपाही की हत्या, जवाबी पुलिस एनकाउंटर में बदमाश सलमान ढेर

Published on

जौनपुर:

जौनपुर जिले में गौ तस्करों ने एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे एक जवान शहीद हो गया। पिकअप लेकर भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को पीछा देखकर करता देख बदमाशों ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सलामान ढेर हो गया है। जबकि दो के पैर में गोली लगी है।

शनिवार देर रात पशु तस्करों ने एक सिपाही को पिकअप से कुचलकर कर शहीद कर ही दिया। शनिवार की देर रात चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ के पास इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक पशुतस्कर को ढेर कर दिया। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक है।

वाराणसी-आज़मगढ़ रोड पर पशुतस्करों के खिलाफ चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पशुतस्करों की टीम पिकअप से पशु लादकर आ रही है। सूचना मिलने के बाद खुज्झी मोड़ के पास वाहन को रोकने की व्यवस्था की गई। पिकअप जैसे खुज्झी मोड़ के पास पहुंचा खुद को घिरते देख बदमाश चंदवक थाने में तैनात सिपाही दुर्गेश सिंह को कुचलते हुए भाग निकले।

हादसे में दुर्गेश सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें आनन फानन में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पशु तस्करों के इस हमले के बाद जौनपुर पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने एक पशु तस्कर को वहीं ढेर कर दिया।

वाराणसी-आज़मगढ़ मार्ग पशुतस्करों का अड्डा
आजमगढ़ से वाराणसी और वाराणसी से आजमगढ़ जाने को पशु तस्करों के लिए सबसे अच्छा रास्ता चन्दवक का खुज्झी मोड़ ही है। यही वजह है कि इस मार्ग पर पशुतस्करों के वाहन ज्यादा देखे जाते हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस टीम को इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, पुलिस जब भी उनको रोकने की कोशिश करती है उन्हें इसी तरह के हादसों का सामना करना पड़ता है।

पाँच दिन पहले चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले भी बने थे निशाना
केराकत तहसील क्षेत्र के ही जलालपुर थानांतर्गत पराऊगंज चौकी इंचार्ज और उनके तीन पुलिसकर्मियों को भी पशुतस्करों ने निशाना बनाया था। बाइक सवार चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसवालों को पशु तस्करों ने पिकअप से रौंद दिया था। आज भी सबका इलाज चल रहा है।

पुलिस विभाग ने साधी चुप्पी
सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमा शोक में डूबा हुआ है। सिपाही दुर्गेश के परिजन भी जौनपुर आ रहे हैं। वहीं, हौसलाबुलन्द पशुतस्करों की इस हरकत पर पुलिस महकमे की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...