4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक रात में भेजे गए 273 ड्रोन… रूस का यूक्रेन पर 39...

एक रात में भेजे गए 273 ड्रोन… रूस का यूक्रेन पर 39 महीने का सबसे भीषण हमला, भारी तबाही

Published on

कीव

रूस ने यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस ने शनिवार-रविवार की रात में 273 ड्रोन यूक्रेन में भेजे। यह बीते 39 महीने (फरवरी, 2022 में जंग शुरू होने के बाद से) में यूक्रेन पर रूस की ओर से हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाशनिक के अनुसार, रूस के इस ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। हमले में मरने वाली एक महिला है।

यूक्रेन की एयरफोर्स ने कहा है कि रूस ने कुल 273 ड्रोन भेजे थे। इनमें से 88 को मार गिराया गया और 128 हवा में ही खो गए। यूक्रेनी एयरफोर्स के रूसी ड्रोन के हवा में खो जाने के दावे से मतलब उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जाम कर देना है। इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग में ड्रोन को सिग्नल भेजने और प्राप्त करने से रोका दिया जाता है। इससे वह काम नहीं कर पाते हैं। ये हमला तुर्की में मॉस्को और कीव के बीच युद्धविराम पर बातचीत के दौरान ही हुआ है। ये वार्ता भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई है।

रूस के ड्रोन हमले से लगी आग
रूस के हमले के बाद यूक्रेन की आपातकालीन सेवा कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इसमें कीव क्षेत्र में आग बुझाते हुए दमकलकर्मी दिख रहे हैं। यूक्रेन ने कहा है कि यह आग रूसी ड्रोन हमले के बाद लगी, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले शनिवार को यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में यात्री बस पर रूसी ड्रोन हमला हुआ था, इसमें कम से कम नौ लोग मारे गए।

इस भीषण ड्रोन हमले और तुर्की में बातचीत बेनतीजा रहने से यूक्रेन-रूस में युद्धविराम होने शांति लौटने की उम्मीद को भी एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। रूस और यूक्रेन के संबंध बीते कई वर्षों से तनातनी के रहे हैं। दोनों देश 2014 से ही युद्ध में हैं, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था।

मौजूदा संघर्ष फरवरी, 2022 में शुरू हुआ, जब कई मुद्दों पर तनाव के बाद रूस ने यूक्रेन में पूर्ण हमला कर दिया। बीते 39 महीनों में दोनों देशों की इस लड़ाई में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने बार-बार इस लड़ाई को रोकने का आग्रह किया है लेकिन ये तमाम अपील अभी तक बेअसर ही रही हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...