15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर का एक और जाबांज वीरगति को प्राप्त, राजस्थान के झुंझुनूं...

ऑपरेशन सिंदूर का एक और जाबांज वीरगति को प्राप्त, राजस्थान के झुंझुनूं ने खोया अपना लाल

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान में झुंझुनूं जिले से एक और दुखद खबर समाचार आया है। यहां का एक और वीर सैनिक देश की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए है। खेतड़ी के बेसरड़ा गांव निवासी नायक मदन सिंह गुर्जर का शनिवार सुबह हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। इस दौरान वे ड्यूटी पर भी मौजूद थे। मदन सिंह की सूचना सुबह साढ़े सात बजे सेना के द्वारा बड़े भाई सूबेदार हंसराज को दी गई। नायब मदन सिंह 20 ग्रेनेडियर में तैनात थे, जो आपरेशन सिंदूर में शामिल थे। बतातें चले कि झुंझुनूं जिले से ही बीते दिनों एयरफोर्स के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार भी ऑनड्यूटी शहीद हुए थे, जो मेहरादासी गांव के रहने वाले थे।

भारत—पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हुए
वे पिछले दिनों ही गांव में छुट्टियों पर आए हुए थे। लेकिन जब भारत—पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हुए। तनाव बढ़ा तो सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। उसी वक्त अर्जेंट कॉल पर छुट्टी पूरी होने से पहले नायक मदन सिंह गुर्जर ड्यूटी पर जम्मू- कश्मीर के गुरेज इलाके में पहुंच गए थे। शनिवार सुबह उनके बड़े भाई 5 ग्रेनेडियर असम में तैनात सूबेदार हंसराज को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वे गांव पहुंच गए है।

जानिए शहीद मदन सिंह गुर्जर के बारे
35 वर्षीय नायक मदन सिंह गुर्जर के एक 13 साल का बेटा प्रिंस है। पिछले साल ही प्रिंस की पढाई के लिए उनकी पत्नी अनिता और बेटा जयपुर में रहने लगे थे। मदन सिंह गुर्जर 26 सितंबर 2010 को सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद वे लांस नायक बने और दो—तीन साल पहले नायक पद पर पदोन्नत किए गए। मदन सिंह गुर्जर के पिता मालाराम किसान और माता घोघड़ी देवी गृहिणी है। मदन सिंह गुर्जर की पत्नी अनिता भी गृहिणी है। तीन भाइयों में सबसे बड़े भाई सूबेदार हंसराज है, तो सबसे छोटा भाई कप्तान गुर्जर है, जो दिल्ली में अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा सुरेश जांगिड़ ने बताया कि नायक मदन सिंह गुर्जर का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उनकी पार्थिव देह रविवार सुबह नौ बजे प्लेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगी। इसके बाद रोड के जरिए गांव लाई जाएगी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...