15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार' CM पद की दावेदारी पर चिराग...

‘बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार’ CM पद की दावेदारी पर चिराग पासवान ने दे दिया क्लियर जवाब

Published on

दरभंगा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना में पोस्टर छाए हुए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ‘स्वतंत्र पहचान’ बनाए रखना चाहती है। चिराग पासवान ने खुद भी बिहार की राजनीति में आने की इच्छा जताई है। इन सभी बातों को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब चिराग पासवान ने दरभंगा में इन सवालों का जवाब दिया। चिराग पासवान ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी को खुद खारिज कर दिया।

2025 में बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं: चिराग
दरअसल पटना के कई चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों पर कई नारे लिखे हैं जैसे- ‘बिहार का CM चिराग चाहिए’, ‘बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार’, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ और ‘चिराग के स्वागत को बिहार है तैयार’। जब इन्हें लेकर चिराग पासवान ने सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 2025 में बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज कर सरकार बनाएगा।

इसके पहले दरभंगा पहुंचे चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा के नेतृत्व में डॉ. इरशाद आलम और डॉ. मुन्ना खान ने पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर उनका सम्मान किया। चिराग पासवान दरभंगा के एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?
इस अवसर पर चिराग पासवान ने 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा, ‘2025 में बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है।’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगली सरकार एनडीए गठबंधन की होगी और उसका नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे।

नीतीश कुमार पर जताया भरोसा, मोदी के सहयोग की बात
चिराग पासवान ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व फिलहाल नीतीश कुमार कर रहे हैं और भविष्य में भी वही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। चिराग ने कहा, ‘नीतीश कुमार की सोच बिहार के विकास की है, और मेरे प्रधानमंत्री जी सोच वाली सरकार का नेतृत्व वही करेंगे।’

बिहार चुनाव में NDA की होगी जीत, नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री: चिराग पासवान ने किया दावा

पोस्टर विवाद पर भी दिया बयान
दरभंगा दौरे के दौरान चिराग पासवान ने पटना में उनके मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल ऐसी कोई दावेदारी नहीं है। एनडीए पूरी तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...