14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यसोलापुर में बड़ा हादसा, MIDC में तौलिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग,...

सोलापुर में बड़ा हादसा, MIDC में तौलिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मरने वालों की संख्या हुई 8

Published on

सोलापुर

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को बड़ी अनहोनी हो गई। यहां एक फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है।

पांच से छह घंटे बाद आग पर पाया काबू
पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी, उनके डेढ़ वर्षीय पोते सहित परिवार के तीन सदस्य और चार श्रमिक शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसकी लपटों पर काबू पाने में पांच से छह घंटे का वक्त लगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अग्निशमन कार्य जारी है।

कब लगी आग?
सुबह करीब साढ़े चार बजे तौलिया फैक्ट्री से धुआं निकलने के बाद एमआईडीसी क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने 108 पर फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। इसके बाद कुंभारी उपकेंद्र, मार्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सोलापुर जिला अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस रवाना हुईं। एमआईडीसी स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां सुबह से ही इस क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अथक प्रयास किया।

तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्टआग लगने के बाद फैक्ट्री में फंसे कई श्रमिकों को बाहर निकाला गया और 8 लोगों की मौत की खबर है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच आठ से दस पानी के ट्रकों के इस्तेमाल के बावजूद आग पर काबू पाने में छह घंटे लग गए। इस दुर्घटना के कारण भारी क्षति हुई और तौलिया फैक्ट्री पूरी तरह से नष्ट हो गई, जिसमें जान-माल की हानि भी शामिल है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...