14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमोबाइल, कैमरे जमा करवाए, तलाशी के बाद एंट्री, बंद कमरे में उद्धव...

मोबाइल, कैमरे जमा करवाए, तलाशी के बाद एंट्री, बंद कमरे में उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों को दिया क्या गुरु मंत्र?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में लोकल बॉडी चुनावों की चर्चा के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों और जिला विभाग प्रमुखों के साथ शिवसेना भवन के बंद कमरे में बैठक की। बैठक में मोबाइल या कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं थी। बताया जाता है कि बैठक में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।

पार्टी के नेताओं से उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो वफादार है, वह हमारे साथ है। चुनाव आते-आते कई सारी तस्वीरें भी दिखाई देंगी। पार्टी ने जिनको बहुत कुछ दिया, वे छोड़कर चले गए। आज भी जिन्हें जाना है, जाओ। उद्धव ने लोगों को गुरुमंत्र भी दिया।

कश्मीर के मुद्दे पर देश के साथ
दादर स्थित शिवसेना भवन में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कश्मीर हमारा है। कश्मीर कल भी हमारा था, आज भी हमारा है और कल भी हमारा ही रहेगा। एक दिन देश में बीजेपी नहीं रहेगी, लेकिन कश्मीर हमारा रहेगा। उद्धव ने आगे कहा कि हमारे-उनके बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश पर कोई संकट आएगा, तो हम हमेशा प्रधानमंत्री के साथ खड़े रहेंगे।

हम देश के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ हैं। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का अध्ययन चल रहा है, समिति महाराष्ट्र में है, लेकिन चुनाव पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव करना ठीक है।

बीजेपी ओवरलोड हो गई: उद्धव
बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि सत्ता मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए। हमारा जहाज डूबने वाला नहीं है, बल्कि बीजेपी का ओवरलोड जहाज ही डूबने वाला है। अमित शाह तीन पार्टियों के प्रमुख हैं। वे अजित पवार और शिंदे की पार्टी के भी प्रमुख हैं।

सत्ता आती-जाती रहती है। सत्ता मिलने पर घमंड नहीं करना चाहिए और सत्ता जाने पर दुखी नहीं होना चाहिए। दोबारा सत्ता पाने के लिए मेहनत और प्रयास करना चाहिए। उद्धव ने पत्रकारों से कहा कि शक्ति पुनः प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास करना जरूरी है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...