14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य50 की डॉक्टर को लेकर भागा 60 साल का वकील, मंदिर में...

50 की डॉक्टर को लेकर भागा 60 साल का वकील, मंदिर में की शादी, जानिए बिहार की अजब लव स्टोरी!

Published on

पूर्णिया

बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बचपन के प्यार ने बुजुर्ग अवस्था में फिर से जोर पकड़ा और सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए दो लोगों को जीवनसाथी बना दिया। 60 वर्षीय वकील संजीव कुमार और 50 वर्षीय महिला डॉक्टर, जो बचपन के दोस्त थे, ने घर से भागकर शादी कर ली। यह घटना पूर्णिया जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।

बचपन की मोहब्बत, बुढ़ापे में मुकम्मल हुई
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर और वकील एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और उस समय से ही उनके बीच प्रेम था। वर्षों बाद, जब दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके थे, डॉक्टर की शादी हो चुकी थी और उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन तब भी वे संपर्क में बने रहे। फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। अंततः, उन्होंने समाज और परिवार की परवाह किए बिना साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

परिवार और पुलिस में मचा हड़कंप
डॉक्टर के पति ने जब पत्नी के अचानक गायब होने की सूचना दी, तो हाट थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों प्रेमी डॉ. (50) और वकील संजीव कुमार (60) को सहरसा से बरामद कर पूर्णिया लाया गया।

डॉक्टर के पति ने बताया कि संजीव अक्सर उनके क्लिनिक पर आता था और उनकी पत्नी से मिलता था। एक दिन मौका पाकर वह अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। बता दें, डॉक्टर के दो बेटे हैं जो MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं और बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई
हाट थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि महिला डॉक्टर का बयान भारतीय दंड संहिता की धारा 164 और 184 के तहत दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस की माने तो दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और उन्होंने मौका पाकर घर छोड़ दिया।

समाज में मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस अजब लव स्टोरी ने समाज में बहस को जन्म दे दिया है। कुछ लोग इस प्यार को सच्चा और निडर मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताते हैं। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या उम्र और सामाजिक जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ कर प्रेम को प्राथमिकता देना सही है?

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...