12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यCJI के लिए क्या है प्रोटोकॉल? महाराष्ट्र दौरे पर क्यों नाराज हुए...

CJI के लिए क्या है प्रोटोकॉल? महाराष्ट्र दौरे पर क्यों नाराज हुए मुख्य न्यायाधीश गवई, खूब सुनाया

Published on

मुंबई,

सु्प्रीम कोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने रविवार को महाराष्ट्र दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जब वे मुंबई पहुंचे तो महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस कमिश्नर जैसे वरिष्ठ अधिकारी उनकी अगवानी के लिए मौजूद नहीं थे. हालांकि, सीजेआई की टिप्पणी के कुछ घंटे बाद दूसरे कार्यक्रम में तीनों अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई.

सीजेआई गवई ने महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल द्वारा उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा, लोकतंत्र के तीन स्तंभ न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के बीच आपसी सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है.

‘अफसरों को विचार करना चाहिए’
सीजेआई गवई ने कहा, जब महाराष्ट्र का कोई व्यक्ति देश का मुख्य न्यायाधीश बनता है और पहली बार महाराष्ट्र आता है तो अगर महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक या मुंबई पुलिस कमिश्नर यह उचित नहीं समझते कि वे उपस्थित रहें तो उन्हें इस पर विचार करना चाहिए.

‘यह सम्मान का प्रतीक’
उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल कोई साधारण औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक निकायों के बीच सम्मान का प्रतीक है. सीजेआई ने कहा, प्रोटोकॉल कोई नई चीज नहीं है. यह एक संवैधानिक निकाय द्वारा दूसरे को दिए जाने वाले सम्मान का सवाल है. सीजेआई गवई ने कहा, जब किसी संवैधानिक संस्था का प्रमुख पहली बार राज्य का दौरा करता है तो उसके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है, उस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.

‘छोटी बातों में नहीं उलझना चाहते’
सीजेआई गवई ने कहा कि वो इस तरह की छोटी बातों में नहीं उलझना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसे सार्वजनिक रूप से बताने की जरूरत महसूस हुई ताकि लोग इसके बारे में जानें.

‘तो अनुच्छेद 142 की चर्चा होने लगती’
उन्होंने आगे हल्के फुल्के अंदाज में कहा, अगर मेरी जगह कोई और होता तो अनुच्छेद 142 के बारे में चर्चा होने लगती. ये छोटी-छोटी बातें लग सकती हैं, लेकिन लोगों को इनके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए.

टिप्पणी के बाद पहुंचे अधिकारी
सीजेआई की टिप्पणी के कुछ घंटे बाद तीनों शीर्ष अधिकारियों की उस समय मौजूदगी देखी गई, जब वे दादर में चैत्यभूमि पहुंचे और डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. यहां मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती की मौजूदगी देखी गई.सीजेआई गवई ने कहा, सीजेआई बनने के बाद मैं पहली बार चैत्यभूमि आया हूं. मैं यहां डॉ. अंबेडकर का आशीर्वाद लेने आया हूं. मैं प्रोटोकॉल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं. मैंने बस इसका जिक्र किया है.

अनुच्छेद 142 का क्या महत्व?
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 142 सुप्रीम कोर्ट को न्यायिक कार्यवाही में पूर्ण न्याय देने के लिए जरूरी आदेश जारी करने का अधिकार देता है. इसके तहत न्यायालय को व्यक्तियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करने का भी अधिकार है.

52वें सीजेआई बने जस्टिस गवई
जस्टिस बीआर गवई ने 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला है. शीर्ष न्यायिक पद पर काबिज होने वाले वे पहले बौद्ध और दलित समुदाय से आने वाले दूसरे CJI हैं. सीजेआई गवई महाराष्ट्र से हैं. 64 वर्षीय गवई ने 65 वर्षीय जस्टिस संजीव खन्ना की जगह ली है.

जब CJI ने बार एसोसिएशन पर जताई नाराजगी!
इससे पहले सीजेआई बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उस निर्णय की भी निंदा की थी, जिसमें जस्टिस बेला त्रिवेदी को औपचारिक विदाई नहीं दी गई. सीजेआई ने कहा कि न्यायाधीशों के बीच भिन्नता होने के बावजूद सम्मान में कमी नहीं होनी चाहिए.

सीजेआई ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जस्टिस त्रिवेदी जैसी कुशल जज को बार एसोसिएशन से उचित विदाई नहीं मिली. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल की तारीफ की और आभार जताया. सीजेआई ने कहा कि उनकी (सिब्बल) उपस्थिति जस्टिस त्रिवेदी के प्रति आदर को दर्शाती है.

सीजेआई ने यह भी कहा कि जस्टिस त्रिवेदी और वकीलों के बीच भले ही मतभेद रहे हों, लेकिन इस आधार पर सम्मान से वंचित करना उचित नहीं है. अलग-अलग प्रकार के जज होते हैं, लेकिन यह सम्मान देने में बाधा नहीं बनना चाहिए.

CJI के लिए क्या होता है प्रोटोकॉल?
CJI जब किसी राज्य का दौरा कर रहे हों, तब उनकी अगवानी और स्वागत से लेकर ठहरने तक प्रोटोकॉल का पालन करना होता है. राज्य के प्रमुख अधिकारी मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और संबंधित अफसरों को अगवानी के लिए उपस्थित होना चाहिए. राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी स्वागत समारोह में उपस्थित हो सकते हैं.

CJI को एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जाता है. राज्य सरकार की ओर से वीआईपी गेस्ट हाउस की व्यवस्था की जाती है. यदि CJI किसी न्यायिक या विधायी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं तो राज्य के प्रमुख न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहते हैं. न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका के बीच संतुलन और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल का पालन जरूरी माना जाता है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...