14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने एक्टिव किए थे दो जासूस, खाते...

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने एक्टिव किए थे दो जासूस, खाते में भेजे एक लाख रुपये, पंजाब पुलिस ने दोनों को दबोचा

Published on

चंडीगढ़/गुरदासपुर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने देश में जासूसों का एक्टिव किया था। पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में दो युवकों को पकड़ा है जो पहलगाम हमले के बाद एक्टिव हुए थे। पाकिस्तान से इनके खाते में एक लाख रुपये की रकम भी आई थी। गुरदासपुर पुलिस ने अब दोनों को अरेस्ट किया है। सामने आया है कि इन्होंने सेना से जुड़ी सेंसटिव जानकारी भी पाकिस्तान को साझा की थी। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और करणवीर सिंह के तौर पर हुई है। गौरतलब हो कि हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भी एक्शन लिया गया है। उसके पाकिस्तान से कनेक्शन सामने आए हैं।

‘गद्दारों’ पर एक्शन जारी
पंजाब पुलिस के डीआईजी (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने कहा कि दोनों जासूस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद आईएसआई ने उन्हें एक्टिव किया था। वे पिछले 15-20 दिनों से लगातार इन्फॉर्मेशन लीक कर रहे थे। उन्होंने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हमारे सुरक्षा बलों की गुप्त जानकारी लीक की। हाल ही में उनके बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। 19-20 साल के दोनों आरोपी गुरदासपुर के हैं। वे दोनों ड्रग्स के धंधे में भी शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद भारत ने देश में रहकर गद्दारी करने वालों पर एक्शन शुरू किया है। इनमें आधा दर्जन से अधिक को अरेस्ट किया जा चुका है। इनमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम भी शामिल है।

पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
पुलिस के अनुसार ये दोनों पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। पुलिस के अनुसार इनका एक साथ एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार जांच में काफी जानकारी सामने आई हैं। जिन-जिन से इनका कनेक्शन है। उन्हें भी अरेस्ट किया जाएंगा और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएग। पंजाब पुलिस के अनुसार इन्होंने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सेना के मूवमेंट और दूसरी सेंसटिव इंफारमेशन कलेक्ट की थीं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले मे 25 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के नौ आतंकी अड्‌डे धवस्त कर दिए थे।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...