12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'सभी बोल दीजिए मेरे साथ जय श्रीराम', अयोध्‍या का चक्‍कर भी लगा...

‘सभी बोल दीजिए मेरे साथ जय श्रीराम’, अयोध्‍या का चक्‍कर भी लगा चुकी है यूट्यूबर ज्‍योति मल्‍होत्रा

Published on

अयोध्‍या

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अयोध्‍या के राम मंदिर में भी आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उसके ट्रेवेल चैनल के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये वीडिया उस समय का है जब यहां राम मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा था। वीडियो सर्दियों के मौसम का है। पीले जैकैट में ज्‍योति मल्‍होत्रा अपने सब्‍सक्राइबर्स को राम मंदिर निर्माण कार्य के बारे में तसल्‍ली से बताती हुई दिख रही है।

ज्‍योति मल्‍होत्रा इस वीडियो में बताती है कि उसने पहली बार अयोध्‍या की पावन धरती पर कदम रखा है। यहां आते ही उसके मन में अच्‍छी भावनाएं आ गई हैं। वह अपने दर्शकों से जय श्रीराम का नारा लगाने की भी अपील करती है।

इंस्‍टाग्राम अकाउंट सस्‍पेंड
आपको बता दें कि ज्योति का यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ लोकप्रिय है और इंस्टाग्राम पर उसके 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। ज्‍योति का इंस्‍टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। जांच में पता चला कि उसने 2023 में कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त कर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया है।

पाकिस्‍तान की अच्‍छी छवि पेश करने का आरोप
पुलिस ज्योति के वित्तीय लेनदेन, सोशल मीडिया खातों और वीडियो सामग्री की गहन जांच कर रही है। साइबर विशेषज्ञों की एक टीम उसके वीडियो का विश्लेषण कर रही है ताकि महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें। जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करने और भारत के खिलाफ प्रचार को बढ़ावा देने की कोशिश की। उसने वॉट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्मों का उपयोग पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संपर्क के लिए किया था।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...