12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यBJP के पूर्व नेता उदय सिंह को PK ने बनाया जनसुराज का...

BJP के पूर्व नेता उदय सिंह को PK ने बनाया जनसुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दो बार रह चुके हैं पूर्णिया से MP

Published on

पटना,

बिहार में नई राजनीतिक जमीन तैयार कर रही प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जनसुराज’ को अपना पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. पूर्णिया लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद रहे और 2024 में कांग्रेस छोड़ने वाले उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया.

लंबे समय से जनसुराज से जुड़े थे उदय सिंह
इसकी घोषणा करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया कि उदय सिंह पिछले ढाई सालों से जनसुराज अभियान को पीछे से मजबूत समर्थन दे रहे थे. अब जब अभियान पार्टी का रूप ले चुका है तो कोर कमेटी के 150 सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उदय सिंह ने कहा, ‘यह प्रशांत किशोर की मेहनत का नतीजा है कि आज जनसुराज बनकर खड़ा है. एक अभियान से पार्टी तक का सफर तय हुआ है. बिहार को लेकर प्रशांत किशोर की चिंता और प्रतिबद्धता मैंने करीब से देखी है. यह पार्टी बिहार की जनता की मांग पर बनी है.’

अध्यक्ष बनने के बाद क्या बोले उदय सिंह
उदय सिंह ने आगे कहा कि, ‘हम यहां किसी से लड़ने नहीं आए हैं, बल्कि बिहार की जनता तक जनसुराज की नीतियां पहुंचाना हमारा उद्देश्य है, लेकिन अगर हमारे और जनता के बीच कोई रुकावट बनेगा, चाहे वह जेडीयू हो, बीजेपी हो या आरजेडी हो तो हम लड़ने को तैयार हैं.’

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उस पर वो खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. जनसुराज के इस नए संगठनात्मक ढांचे से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है और बिहार की राजनीति में एक नई धारा बनने की कोशिश कर रही है.

दो बार चुनाव जीत चुके हैं उदय सिंह
उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर दो बार सांसद रहे हैं. उन्होंने साल 2004 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर पूर्णिया से जीत दर्ज की थी. हालांकि इसके बाद वो 2014 और 2019 में (कांग्रेस पार्टी से) चुनाव हार गए थे.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...