12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यDNA विवाद के बीच अखिलेश यादव ने फिर ब्रजेश पाठक पर किया...

DNA विवाद के बीच अखिलेश यादव ने फिर ब्रजेश पाठक पर किया वार, अबकी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पर दागे 19 सवाल

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चल रहे डीएनए विवाद के बीच सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी में चिकित्सा सेवाओं की बदहाली, मेडिकल करप्शन और निजी अस्पतालों की मनमानी पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने कन्‍नौज का एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है- ‘बीमार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा’।

बता दें कि सपा मीडिया सेल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के डीएनए को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसके बाद से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वार- पलटवार का सिलसिला जारी है। अब अखिलेश यादव ने कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की वजह से हुई बच्ची की मौत का मुद्दा उठाया है। अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

कितने मेडिकल कॉलेज सही जांच-इलाज के लिए उपलब्ध हैं?
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से कुल 19 सवाल किए हैं। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी में सही में कितने मेडिकल कॉलेज सही जांच-इलाज के लिए उपलब्ध हैं? क्या ऐसे मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप सभी ज़रूरी बीमारियों के लिए डॉक्टर, स्टाफ़, मेडिकल मशीनें उपलब्ध हैं या नहीं?

जेनेरिक दवा की जगह महंगे दवा क्‍यों लिखते हैं डॉक्‍टर?
सपा मुखिया ने सवाल किया कि प्राइवेट हॉस्पिटलों पर नियंत्रण के लिए क्या किया जा रहा है? ये कैसे सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां जो फीस और टेस्ट के नाम चार्ज लिया जा रहा है, उसके ऊपर कोई यथोचित नियंत्रण है या बीमारी के नाम पर वसूली ही हो रही है? अखिलेश यादव ने कहा कि आक्सीजन प्लांट चालू हैं या बंद पड़े हैं? कितने लोग हॉस्पिटल के बाहर टेस्ट, एक्सरे के लिए भेजे जाते हैं? दवाई कंपनियों के दबाव में कितने लोग जेनेरिक दवाओं की जगह महंगी दवा लिख रहे हैं? हॉस्पिटल की साफ़-सफ़ाई के लिए कितना स्टाफ है? मेडिकल करप्शन पर आख़िरी बार चर्चा कभी हुई भी है या सारा गोरखधंधा मिलीभगत से चल रहा है?

कैंसर का इलाज कब तक यूपी से बाहर कराना होगा?
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल किया कैंसर जैसी बीमारी के लिए यूपी के लोगों को कब तक बाहर जाना पड़ेगा? यूपी में बन रहे कागजी एम्स की क्या प्रगति है? गांवों में डॉक्टर हाज़िर होते हैं या सिर्फ़ हाज़िरी लगती है? पूरे प्रदेश के स्वयं भू डॉक्टरों की धर-पकड़ बंद क्यों है? झूठे इलाज का दावा करनेवाले प्राणघातक प्रचार पर सरकार रोक क्यों नहीं लगाती है?

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों का महत्व सरकार क्यों नहीं समझती है? आशा बहनों की उपेक्षा कब तक जारी रहेगी? एंबुलेंस सेवा की बदहाली के पीछे प्राइवेट एंबुलेंस वालों से सांठगांठ कारण है या चिकित्सा विभाग और मंत्रालय का उपेक्षापूर्ण व्यवहार? जच्चा बच्चा की देखभाल का तंत्र इतना ढीला क्यों है? नकली और एक्सपायर्ड दवाओं के माफ़ियों की परदादारी का राज क्या है?

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...