12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमुरादाबाद में भीषण अग्निकांड, 5 गोदाम आग की चपेट में, लपटें 2...

मुरादाबाद में भीषण अग्निकांड, 5 गोदाम आग की चपेट में, लपटें 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं

Published on

मुरादाबाद

मुरादाबाद जिले के भोजपुर कस्बे स्थित रानी नागल इलाके में भीषण अग्निकांड हो गया। पुराने कपड़ों के एक गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस-पास के कुल 5 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुएं के गुबार 2 किलोमीटर दूर से नजर आ रहे थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई, और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर तैनात
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही हैं। स्थानीय लोग भी फायरकर्मियों की मदद कर रहे हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किसी व्यक्ति के आग में फंसे होने की संभावना है या नहीं।

100 से ज्यादा कपड़े के गोदाम, वहीं रहते हैं मजदूर
रानी नागल इलाके में करीब 100 से अधिक पुराने कपड़ों के गोदाम हैं, जहां इन कपड़ों से दरियां बनाई जाती हैं। मजदूर इन्हीं गोदामों में काम करते हैं और वहीं पर रहते भी हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे सबसे पहले एक गोदाम से धुआं उठता देखा गया। लोग दौड़ पड़े और पानी डालना शुरू कर दिया, लेकिन हवा तेज चलने के कारण आग तेजी से फैलती गई।

फायर ब्रिगेड को सूचना देर से मिली
स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई, तो फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। कॉल करने के करीब 25 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

150-200 मकानों पर खतरा मंडराया
आग से प्रभावित गोदामों के आसपास लगभग 150 से 200 मकान स्थित हैं। आग इन रिहायशी इलाकों तक भी फैलने लगी, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कई घरों को खाली कराया है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि आग इन मकानों तक न पहुंचे।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...