11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: गढ़चिरोली में बड़ा हादसा टला, 81 लोगों की जान बस ड्राइवर...

महाराष्ट्र: गढ़चिरोली में बड़ा हादसा टला, 81 लोगों की जान बस ड्राइवर की समझदारी से बची

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक बस ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया. अहेरी डिपो से परिवहन निगम की एक बस सिरोंचा जा रही थी, तब चलती बस की ब्रेक फेल हो गई. ड्राइवर की सतर्कता से 81 यात्रियों की जान बच गई. परिवहन निगम की एक बस गढ़चिरौली जिले के अहेरी से सिरोंचा जाने के लिए निकली. जब बस तेज गति से चल रही थी, तभी ड्राइवर ने अचानक देखा कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं. उन्होंने कुशलतापूर्वक बस को कुछ दूरी तय करने के बाद रोक लिया और 81 यात्रियों की जान बच गई.

आज (सोमवार) दोपहर को गढ़चिरौली जिले के अहेरी डिपो से बस क्रमांक एमएच 40-एक्यू 6042 यात्रियों को लेकर सिरोंचा के लिए रवाना हुई. बस में पुरुष, महिलाएं और बच्चे थे. बस को सिरोंचा तक सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी थी. बस जब चल रही थी तो ड्राइवर ने देखा कि नंदीगांव के पास बस के ब्रेक फेल हो गए हैं. जब यात्रियों को इसकी जानकारी मिली तो वे भयभीत हो गए. लेकिन ड्राइवर ने बड़ी कुशलता से बस को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया और बस गुड्डिगुडम गांव के पास पहुंचकर रुक गई. इससे 81 यात्रियों की जान बच गयी. जल्द ही एक और बस आ गयी. इन यात्रियों को उस बस से बैठा गया.

यह बस पहले ही दो घंटे देरी से रवाना हुई थी. इससे यात्री नाराज हो गए. ठीक इसी तरह, ब्रेक फेल होने के कारण उन्हें फिर से परेशानी उठानी पड़ी. परिवहन निगम के अहेरी डिपो में कई बसें खस्ताहाल भंगार हो चुके हैं और वे अभी भी सड़कों पर चल रही हैं. जिससे दुर्घटना की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं.

दो साल पहले अहेरी डिपो की चलती बस की छत उड़ गई थी. इसके अलावा बस की छत से बारिश का पानी टपकने का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ. भारी बारिश में एक बस का ड्राइवर भी एक हाथ में छाता पकड़कर बस चलाता हुआ देखा गया. अब ब्रेक फेल होने की घटना पर नागरिक कड़ा रोष व्यक्त कर रहे हैं.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...