12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता का बड़ा यू-टर्न, पाकिस्तान ट्रिप -ऑनलाइन वर्क...

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता का बड़ा यू-टर्न, पाकिस्तान ट्रिप -ऑनलाइन वर्क की जानकारी से किया इनकार

Published on

चंडीगढ़:

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर जहां केंद्रीय एजेंसियों से शिकंजा कस दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने बड़ा यूटर्न लिया है। पिता हरीश मल्होत्रा ने दावा किया है कि उन्हें अपनी बेटी के पड़ोसी देश की यात्रा या सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी के बारे में नहीं पता था। पहले पिता ने अपनी बेटी का बचाव किया था। ज्योति मल्होत्रा से अब तक की पूछाताछ और जांच में उसके पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार उसका पाकिस्तान उच्चायोग में सामान्य परिचय नहीं था। तस्वीरों में उसकी काफी निजी संबंधों की पुष्टि हुई है।

पिता ने लिया बड़ा यू-टर्न
पिता ने कहा है कि वह मुझसे कहती थी कि वह दिल्ली जा रही है। उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया। पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह एक यूट्यूब चैनल चलाती है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली 33 साल की ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब पर ‘ट्रैवल विद JO’ नाम से एक लोकप्रिय ट्रैवल चैनल चलाती थीं, जिसके लगभग चार लाख सब्सक्राइबर थे। उन्हें कथित तौर पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के संपर्क में आने के बाद संवेदनशील भारतीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान को देने के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि वह कम से कम तीन बार पाकिस्तान जा चुकी थीं। हरीश मल्होत्रा ने पहले उनकी पाकिस्तान यात्राओं को स्वीकार किया था – दावा किया था कि वह वीडियो शूट करने के लिए वहां गई थीं लेकिन अब उन्होंने उन टिप्पणियों को वापस ले लिया।

यूट्यूब चैनल में पर 450 वीडियो
पिता ने नए बयान में कहा है कि ज्योति घर पर वीडियो बनाती थीं। ज्योति के YouTube चैनल पर 450 से अधिक वीडियो हैं, जिनमें से कई पाकिस्तान में उनकी यात्राओं का जिक्र है। इन वीडियाे में ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के सबूत सामने आए हैं। यह सामने आया है कि COVID-19 महामारी से पहले ज्योति कथित तौर पर दिल्ली में काम करती थी, लेकिन बाद में कंटेट क्रिएशन पर फोकस कर लिया था और नौकरी छोड़ दी थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उसके संपर्क में कौन लोग थे। फंडिंग के स्रोत क्या थे। इन सभी चीजों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या ज्योति मल्होत्रा की पहुंच आईएसआई तक थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...