12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन, प्रोफेसर केस के बीच नया विवाद,...

अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन, प्रोफेसर केस के बीच नया विवाद, भड़कीं रेनू भाटिया बोलीं- शर्मनाक

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी ने राज्य में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। इस मामले में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष लगातार मुखर हैं। अब उन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर कॉन्डोम वेंडिंग मशीन लगी है। उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि शैक्षिक संस्थान में इस तरह का काम नहीं होना चाहिए।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी में सैनेटरी पैड्स की मशीन लगाई जाती है, सबसे गलत बात हमें यह लगी कि यहां कॉन्डोम वाली मशीन लगी है।

रेनू भाटिया बोलीं- हमारे पास सबूत
रेनू भाटिया ने कहा कि हमें पता चला कि यहां पर कॉन्डोम की मशीन लगी है। यह बात वह नहीं कह रहीं बल्कि उनके पास सबूत है। यूनिवर्सिटी ने खुद यह लिखित दिया है कि उनके यहां इस तरह की मशीन लगी है। हमारे पास रेकॉर्ड हैं। रेनू भाटिया ने बताया कि उन्होंने यूनिवर्सिटी से पूछा था कि उनके यहां गर्भपात करने वाली पिल्स की मशीन लगी है। इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की मशीन नहीं है। हां कॉन्डोम वाली मशीन लगी है।

‘हो सकता है सुनने में अच्छा न लगे लेकिन..’
रेनू भाटिया ने माफी मांगते हुए कहा कि वह कॉन्डोम शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं हो सकता है कुछ लोगों को यह अच्छा न लगे लेकिन यह सब शैक्षिक संस्थान में हो रहा है जो हैरान कर देने वाला है। यूनिवर्सिटी में 17 का बच्चा एडमिशन लेता है। इस तरह की मशीन वहां लगी होना शर्मनाक है।

प्रो. अली खान महमूदाबाद हैं गिरफ्तार
हरियाणा के सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नियमित प्रेस ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ पहला मामला गांव जटेड़ी के सरपंच द्वारा दर्ज कराया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 197, 152 और 299 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरा मामला हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज हुआ, जिसमें सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने और आयोग के नोटिस की अवहेलना का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 353, 79, 152 और 169(1) के तहत केस दर्ज किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...