12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यMLA को लेकर 'षड़यंत्र 'रच रही है BJP, कांग्रेस ने राज्यपाल के...

MLA को लेकर ‘षड़यंत्र ‘रच रही है BJP, कांग्रेस ने राज्यपाल के सामने सरकार की खोली पोल

Published on

जयपुर:

बीस साल पहले एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में भाजपा विधायक को तीन साल की सजा सुनाई जा चुकी है। सजा सुनाये जाने के 20 दिन बाद भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से कांग्रेस नाराज है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई नेता विधानसभा अध्यक्ष से मांग कर चुके हैं कि सजायाफ्ता विधायक की सदस्यता तुरंत रद्द की जानी चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी का उदाहरण देकर कहते रहे हैं कि जब मानहानि के केस में गुजरात की कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। तब लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की थी। 24 घंटे में राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली गई और उनका आवास भी खाली करा दिया गया था। अब भाजपा विधायक को सजा सुनाए हुए 20 दिन हो गए। इसके बावजूद भी विधानसभा अध्यक्ष सजायाप्ता सदस्य के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे।

राज्यपाल से मिलकर की शिकायत
सोमवार शाम को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के 6 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिला। राज्यपाल को कंवरलाल मीणा प्रकरण को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विधायक कंवरलाल मीणा को तीन साल की सजा सुनाई जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी राहत देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद विधानसभा अध्यक्ष कोई एक्शन नहीं ले रहे। जूली ने कहा कि वे तीन बार विधनसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आग्रह कर चुके हैं कि कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द की जाए लेकिन राजनैतिक प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल से दखल की मांग की।

विधायक की सजा माफ कराने का षड्यंत्र – कांग्रेस
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात की थी। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि बीजेपी के नेता अपनी पार्टी के विधायक की सजा माफ कराने का षड़यंत्र रच रहे हैं। वे राज्यपाल के जरिए सजा माफ कराने का प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी बीजेपी के नेताओं और आरएसएस के पदाधिकारियों के दबाव में कंवरलाल मीणा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्पीकर हर फैसला बीजेपी नेताओं और आरएसएस के पदाधिकारियों के दबाव में ले रहे हैं।

आंदोलन की राह पर उतरेगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि तीन साल की सजा सुनाये जाने के बाद भी सरकार कंवरलाल मीणा को गिरफ्तार करने के बजाय सुरक्षा मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि एक बाद फिर विधानसभा अध्यक्ष को अंतिम पत्र लिखेंगे। उनसे आग्रह करेंगे कि वे जल्द से जल्द कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द करें। अगर विधानसभा अध्यक्ष फिर भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन भी करेगी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...