12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यदिल्ली की AAP नेता रीना गुप्ता बनीं पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की...

दिल्ली की AAP नेता रीना गुप्ता बनीं पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की चेयरपर्सन, कांग्रेस और बीजेपी एकसाथ हमलावर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की AAP नेता रीना गुप्ता को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस मुद्दे पर अब बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है। पहले से ही आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि उसे दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है।अब इस मामले में तो पंजाब की भगवंत मान सरकार बुरी तरह घिरती नजर आ रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता रीना गुप्ता को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद विपक्ष, मान सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही पार्टियां रीना गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल उठा रही हैं। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है और दिल्ली के नेताओं का पंजाब सरकार पर कब्जा हो गया है। दरअसल, विपक्षी दलों का कहना है कि पंजाब सरकार अपने फैसले खुद नहीं ले रही है। उनका आरोप है कि सारे फैसले दिल्ली से हो रहे हैं। अब दिल्ली की एक नेता को पंजाब के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नियुक्त करने से बीजेपी और कांग्रेस को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है।

बीजेपी नेता रजनीश धीमान ने इस नियुक्ति पर पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हारने के बाद अब पंजाब पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार को इस पद के लिए पंजाब में कोई भी काबिल व्यक्ति नहीं मिला? रजनीश धीमान ने कहा, ‘दिल्ली में हार जाने के बाद अरविंद केजरीवाल का फोकस पंजाब पर हो गया है। क्या सरकार को इस पद के लिए पंजाब में कोई भी काबिल नहीं मिला?’ वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैरा ने भी रीना गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। उन्होंने इसे पंजाबियों के साथ धोखा बताया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...