12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने का किया...

राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने का किया ऐलान, आगरा में धरा गया किसान नेता

Published on

आगरा:

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले अमित चौधरी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए साइबर क्राइम थाना में भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया पर जारी बयान को हटवाने के लिए मेल भेजा था। सोमवार शाम सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन सिकंदरा के अरतौनी क्षेत्र में मिली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो मोबाइल में मिला। पुलिस ने आरोपी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास
पुलिस अमित चौधरी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मंगलवार को डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी अमित चौधरी को सिकंदरा क्षेत्र से साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...