13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यगांव में अचानक उतरा सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर, पेड़ के नीचे...

गांव में अचानक उतरा सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर, पेड़ के नीचे खड़े-खड़े सब इंजीनियर को चेताया

Published on

रायपुर:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के दौरान जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव का अचानक दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को लापरवाही के लिए फटकार लगाई और गांव के स्कूल की मरम्मत और मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री यह जानने आए थे कि सरकार का काम कैसा चल रहा है और लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।

हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे गांव
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के दौरान अचानक ही हेलीकॉप्टर से जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव पहुंचे। गांव में हेलीकॉप्टर देखकर लोगों की भीड़ लग गई। बैगा समुदाय के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हैरान थे। ग्राम प्रमुख ने उन्हें गुलमोहर की माला पहनाकर स्वागत किया। रैता बैगा नाम के एक ग्रामीण ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सब इंजीनियर को लगाई फटकार
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान ग्रामीणों ने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने तुरंत सब इंजीनियर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। मुख्यमंत्री ने पानी की टंकी से पानी बहते हुए देखकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पानी बर्बाद नहीं होना चाहिए।

गरीब को घर देने का वादा पूरा कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर गरीब को घर देने का वादा पूरा कर रही है। चुकतीपानी में भी 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना के बारे में पूछा। महिलाओं ने बताया कि वे योजना के पैसों से स्व सहायता समूह बनाकर काम कर रही हैं। वे घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर मंडी में बेचती हैं और पैसे कमाती हैं।

विष्णुदेव साय ने गांव में लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि वे यह जानने आए हैं कि सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना. यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...