11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यनरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: नेहा सिंह राठौर की बढ़ीं मुश्किलें, ताबड़तोड़...

नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: नेहा सिंह राठौर की बढ़ीं मुश्किलें, ताबड़तोड़ 400 शिकायतों के बाद वाराणसी में एफआईआर

Published on

वाराणसी:

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से हिन्दू संगठन नाराज हैं। श्री हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नेहा सिंह राठौर पहले भी अपने बयानों और पोस्ट को लेकर चर्चा में रही हैं।

नेहा सिंह राठौर बिहार की लोकगीत गायिका हैं। वह अक्सर अपने पोस्ट और बयानों की वजह से खबरों में रहती हैं। पहलगाम हमले के बाद से वह लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही हैं। सुधीर सिंह का कहना है कि नेहा सिंह राठौर ने वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपमानजनक वीडियो बनाया है। उन्होंने मोदी को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया है। सुधीर सिंह के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो को पाकिस्तान में वायरल किया है। इससे काशी के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

सुधीर सिंह ने यह भी कहा कि नेहा सिंह राठौर के बयानों से देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनके वीडियो और बयानों को पाकिस्तान की मीडिया में दिखाया जा रहा है। उनका आरोप है कि भारत में रहने वाले देशद्रोही भी आर्थिक मदद देकर वीडियो को लगातार फैला रहे हैं। इससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए उन्होंने नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशद्रोह जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। सुधीर सिंह की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुरी गायिका नेहा सिंह के खिलाफ वाराणसी के लंका, भेलूपुर और अन्य थानों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा 400 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इन सभी शिकायतों में नेहा सिंह राठौर पर राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले पहलगाम हमले को लेकर भी एक वीडियो बनाकर वह विवादों में आ गई थीं। उस वीडियो के बाद उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी देशद्रोह और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...