15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यचल जा यहां से, एक मिनट में समझा दूंगा, कप्तान साहब को...

चल जा यहां से, एक मिनट में समझा दूंगा, कप्तान साहब को जाकर नाम बता देना, दारोगा पर भड़क गए नेता जी

Published on

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय नेता मंच से ही पुलिस को गालियां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जब वहां मौजूद दारोगा समझाने पहुंचते हैं तो उनको भी नहीं बख्शा जाता है। माइक से दारोगा को चेतावनी देते हुए नेता जी कहते हैं यहां से निकल जा नहीं तो एक मिनट में समझा दूंगा। कप्तान साहब को जाकर नाम बता देना। मौके की नजाकत समझते हुए दारोगा जी वहां से निकल लेते हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ अधिकारी हरकत में आ गए और एक्शन का आदेश दे दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिरोजाबादजिले के नगला खंगर क्षेत्र में एक संगठन के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया था। पंडाल लगाकार बकायदा लोग जुटे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्थानीय नेता जी मंच से स्थानीय मुद्दे पर बोल रहे थे। नेताजी इतना भड़के कि पुलिस के लिए अर्नगल शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। स्थानीय नेता को समझाने के लिए दारोगा मंच पर पहुंचे और दोनों स्थानीय नेता को समझाने की कोशिश करने लगे। इस पर दोनों नेताओं ने दारोगा के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

अंगुली दिखाते हुए दोनों नेताओं ने दारोगा को तुरंत निकल जाने को कहा। नेता जी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सुनो दारोगा जी, जाए के लौंडन को संभालो। वहीं, दूसरे नेता ने कहा कि जाइए यहां से, चलिए जाइए, बिल्कुल तमीज से बात कर रहा हूं। फिर अचानक से नेता जी भड़क गए और तेवर दिखाते हुए कहा कि अबे जा यहां से, एक मिनट में समझा दूंगा। जाकर कप्तान साहब को नाम बता देना। इसके बाद नेता जी अपना नाम जोर-जोर से लेते हैं। दारोगा चुपचाप वहां से चले जाते हैं, क्योंकि दारोगा नहीं चाहते थे कि बवाल हो। इसके बाद वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी चले जाते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही अफसर हरकत में आ गए और कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...