15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'कंधे से बढ़कर छाती नहीं, धर्म से बढ़कर जाति नहीं…'मुजफ्फरपुर की धरती...

‘कंधे से बढ़कर छाती नहीं, धर्म से बढ़कर जाति नहीं…’मुजफ्फरपुर की धरती से बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

Published on

मुजफ्फरपुर

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा मंगलवार देर रात पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने पताही के चौसीमा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में भाग लिया। तय समय से काफी देरी से पहुंचने पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से क्षमा मांगते हुए कहा, ‘आज की देरी के लिए माफ कर दीजिए, अगले साल तीन दिनों तक दिव्य दरबार लगाकर आप सभी से भेंट करूंगा। अब तो आप नाराज नहीं हैं न?’

‘धर्म से बढ़कर जाति नहीं होती’
इस मौके पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से कहा- ‘कंधे से बढ़कर छाती नहीं होती और धर्म से बढ़कर जाति नहीं होती। हमें जातिगत जनगणना से दिक्कत नहीं पर, हम चाहते हैं कि यह गिनती हो जाय कि अमीर कितने हैं और गरीब कितने हैं। गरीब का विकास होगा तो देश का विकास होगा।

‘बिहार में अगला जन्म लेना चाहूंगा’
आचार्य शास्त्री ने बाबा गरीबनाथ की भूमि को नमन करते हुए बिहार की पावन धरती की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा, ‘बाबा गरीबनाथ बिहार की काशी हैं। मां जानकी की इस मिट्टी को मस्तक पर लगाकर मैं धन्य हो गया। अगर मुझे दोबारा जन्म लेना होगा तो बिहार में ही लूंगा।’

‘सभी हिंदू एकजुट रहें’
पांच घंटे से प्रतीक्षा कर रही लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘अगर जाति में बंटे रहेंगे तो धर्म पूछकर घर में घुसकर मारने वाले आएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एक होना होगा।’

उन्होंने मतांतरण पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हिंदुओं को जातियों में बांटकर कमजोर करने की साजिश चल रही है। उन्होंने आगाह किया- ‘पहले बांटेंगे, फिर वही लोग काटेंगे। इसलिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।’

‘चीन का मोबाइल चार्जर तक तो चलता नहीं, मिसाइल क्या चलेगी’
पहलगाम में धर्म पूछकर की गई 26 लोगों की हत्या की घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘यह 1965 या 1971 का भारत नहीं है, यह 2025 का भारत है, जो घर में घुसकर मारता है। पाकिस्तान की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ही हालत खराब हो गई थी, मेहंदी और हल्दी के बाद तो और भी बुरे हाल हो जाते।’

चीन और पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए आचार्य शास्त्री ने कहा, ‘जिस चीन के चार्जर पर भरोसा नहीं, उसके मिसाइल से पाकिस्तान भारत से लड़ना चाहता है। हमारी बहनों ने ही पाकिस्तानियों को सबक सिखा दिया। हमें हमारी सेना पर गर्व है। सेना है तो हम सुरक्षित हैं।’ इस मौके पर लाखों की संख्या में भक्त मौजूद रहे और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...