9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबिहार में 'ऑपरेशन सिंदूर' को स्कूल सिलेबस में शामिल करने की उठी...

बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूल सिलेबस में शामिल करने की उठी मांग, जेडीयू ने भी किया समर्थन

Published on

पटना:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए देशवासियों का दिल जीत लिया है। इस अभियान में सेना की बहादुरी और रणनीतिक सफलता की पूरे देश और दुनिया में चर्चा हो रही है। सेना के इसी पराक्रम को देखते हुए बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्कूल के सिलेबस में शामिल करने की मांग उठ रही है। बता दें, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करेगा।

बिहार में भी उठी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिलेबस में शामिल करने की मांग
उत्तराखंड की इस पहल के बाद अब बिहार में भी ऐसी मांग जोर पकड़ने लगी है। बिहार सरकार के कई मंत्री और विधायक चाहते हैं कि बिहार के स्कूलों, मदरसों और संस्कृत विद्यालयों में भी ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने उत्तराखंड की तरह बिहार में भी यह विषय पढ़ाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को सेना की बहादुरी की जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे भी गौरवान्वित महसूस करें और प्रेरित हों।

जेडीयू ने भी किया समर्थन
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने उत्तराखंड के निर्णय को सराहते हुए कहा कि अगर बिहार सरकार भी इस दिशा में कदम उठाती है, तो यह एक स्वागतयोग्य फैसला होगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेना के पराक्रम पर राजनीति करना उचित नहीं है।

बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत होगी: मंत्री नीरज बबलू
बिहार सरकार के एक अन्य मंत्री, नीरज कुमार बबलू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को न सिर्फ मदरसों, बल्कि स्कूलों और संस्कृत विद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए। इससे प्रत्येक बच्चे को भारतीय सेना की वीरता के बारे में पता चलेगा और उनमें देशभक्ति की भावना मजबूत होगी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...