9.7 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यइ UP बा…. बिजली कटौती से परेशान परिवार ने एटीएम को बना...

इ UP बा…. बिजली कटौती से परेशान परिवार ने एटीएम को बना लिया घर, अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी का हवाला देकर शेयर किया वीडियो

Published on

झांसी:

भीषण गर्मी और बेतहाशा बिजली कटौती के बीच झांसी शहर के एक एटीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी के वीडियो में एक परिवार के पांच लोग गर्मी से निजात पाने के लिए एटीएम में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की व्यवस्थाओं पर तंज कसा है।

झांसी में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और अनियमित बिजली कटौती के कारण लोग बेहद परेशान हैं। बिजली कटौती को लेकर एक ओर विपक्षी दल लगातार आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी ओर स्थानीय भाजपा विधायकों ने सरकार को चिट्ठी लिखकर बिजली व्यवस्था को सुचारू करने की मांग उठाई है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चे एटीएम में आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बुंदेलखंड महाविद्यालय के निकट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का बताया जा रहा है। लोग झांसी में गर्मी के हालात और बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं को बताने के लिए इस वीडियो को शेयर करते हुए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो
दूसरी ओर इस वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘बिजली कटौती के मारे एटीएम जा पहुंचे बेचारे उप्र बिजली विभाग, जिसकी खुद की बत्ती गुल है।
कोई है?’झांसी में बिजली की अनियमित कटौती पर विद्युत वितरण मंडल झांसी के मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर ने कहा कि खपत बढ़ जाने के कारण समस्याएं आ रही हैं। व्यवधानों को दूर करने के लिए स्टाफ की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे फाल्ट को तत्काल सही कर बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा सके।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...