18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यतेजस्वी CM और मुकेश सहनी डेप्युटी CM, इंडिया अलायंस में कहीं कोई...

तेजस्वी CM और मुकेश सहनी डेप्युटी CM, इंडिया अलायंस में कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं: वीआईपी प्रमुख

Published on

पटना

विकासशील इन्सान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के नेतृत्व में बिहार का चुनाव होने जा रहा है। हालांकि साथ में ये भी कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस हमारे साथ है।

मुकेश सहनी ने कहा, ‘हम क्लियर हैं, हमारे साथ कुछ और लोग आना चाहेंगे तो उनको भी ऍडजेस्ट किया जाएगा। हमारे पास पर्याप्त सीट है। हमारे पास चेहरा की भी लड़ाई नहीं है। एक चेहरा क्लियर है। तेजस्वी यादव के चेहरे पर बिहार में चुनाव होगा। कांग्रेस पार्टी हमारे साथ है। नेशनल स्तर पर हमारा गठबंधन है। आप जानते हैं कि यह बिहार का चुनाव है। जब दिल्ली का चुनाव होगा तो उन्हें हम लोगों का समर्थन चाहिए होगा। अभी हमे कांग्रेस का सहयोग चाहिए। हमलोगों में कोई लड़ाई नहीं है। हम एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। हम लोग मिलकर बिहार के लिए काम करेंगे, उसके बाद 2029 में दिल्ली के चुनाव में भी साथ रहेंगे।’

मुकेश सहनी ने दावा किया कि बिहार में इंडिया अलायंस की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और मल्लाह का बेटा (मुकेश सहनी) उपमुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी उन्हें साथ लेना चाहती है, लेकिन वह वहां नहीं जाएंगे। आगामी बिहार चुनाव में बिहार का निषाद समाज बीजेपी के साथ नहीं जाने को तैयार है।

सहनी ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से माफी मांगने को कहा। वीआईपी प्रमुख ने कहा कि जायसवाल ने कहा था कि मुंबई से आए एक व्यक्ति (मुकेश सहनी) का झोला निषाद समाज के लोग नहीं उठाएंगे।मुकेश सहनी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार वाकई निषाद समाज का भला चाहती है तो मल्लाह और मछुआरों को अनुसूचित जनजाति कैटेगरी में शामिल करे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...