14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपाल'राक्षसी हंसी' वाली फोटो, गुमशुदा की तलाश… विजय शाह का पता बताने...

‘राक्षसी हंसी’ वाली फोटो, गुमशुदा की तलाश… विजय शाह का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम, इंदौर की सड़कों पर लगे पोस्टर

Published on

इंदौर

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने इंदौर शहर में गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में विजय शाह को ढूंढ कर लाने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम देने की बात लिखी गई है।

पोस्टर पर सबसे ऊपर लिखा है कि गुमशुदा, गुमशुदा, गुमशुदा। आगे लिखा है गौर से पहचानो यह भाजपा के मंत्री हैं, जिन्होंने देश की सैनिक महिला के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया। गुमशुदा की तलाश। पोस्टर पर मंत्री विजय शाह की वही फोटो लगी है जब वह पहली बार माफी मांगने के तुरंत बाद हंस रहे थे। लोग इसे राक्षसी हंसी कहने लगे थे। पोस्टर पर इंदौर कांग्रेस के जिला सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी की फोटो भी लगी है।

मंत्री हो गए हैं अंडरग्राउंड
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने के बाद से पिछले कई दिनों से गायब हैं। यहां तक की जब इंदौर में कैबिनेट बैठक हुई वहां भी वह उपस्थित नहीं थे। कई समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि कि वे अंडर ग्राउंड हो गए हैं, गायब हैं।

बीजेपी उनको बचा रही है
उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक मंत्री का इस तरह गायब होना बताता है कि प्रदेश का गृह विभाग कोई काम नहीं कर रहा है। भाजपा और प्रदेश सरकार उनका इस्तीफा नहीं ले रही है, जबकि पूरा देश और प्रदेश संपूर्ण विपक्ष सत्ता दल के कई नेता उन्हें हटाने के लिए बयान दे चुके हैं। मगर उन्हें बचाया जा रहा है। इसको लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस ने पोस्टर लगाए हैं। उस पर लिखा है कि गुमशुदा की तलाश, ढूंढ कर लाने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा। जब तक विजय शाह का इस्तीफा नहीं होता निरंतर कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।

बता दें कि एक दिन पहले मंत्री विजय शाह ने फिर से लिखित और वीडियो के माध्यम से देश के लोगों और कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांगी थी। उसने कहा था कि भाषाई भूल थी। मुझे माफ कर दें। इसके पहले भी विजय शाह ने माफी मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...