6.1 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की उल्टी गिनती शुरू, आर्मी चीफ जमान कर...

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की उल्टी गिनती शुरू, आर्मी चीफ जमान कर सकते हैं सत्ता से बेदखल, सभी विकल्पों पर हो रहा विचार

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं, क्योंकि आर्मी चीफ जनरल वकार उज-जमान कभी भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। बांग्लादेश आर्मी चीफ मोहम्मद यूनुस को हटाने के लिए कठोर विकल्पों के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। सीएनएन-न्यूज 18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। हाल ही में मीडिया में आए बयानों और उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठकों से आए इनपुट से इसका संकेत मिलता है। मोहम्मद यूनुस जून 2026 तक चुनाव कराए जाने की बात कह रहे हैं, जिससे सेना प्रमुख सहमत नहीं हैं।

जनरल जमान ने हाल ही में कमांडिंग अफसरों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में हर हाल में दिसम्बर 2025 तक चुनाव कराए जाने पर जोर दिया था, ताकि अगले साल की शुरुआत में चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपी जा सके। खुफिया सूत्रों के हवाले से न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरिम सरकार का कानूनी आधार कमजोर है, क्योंकि बांग्लादेश के संविधान में सरकार के विघटन के 90 दिनों के भीतर चुनाव अनिवार्य है।

जनरल जमान का इलेक्शन प्लान
इसके पहले रिपोर्टों में कहा गया है कि जनरल जमान शेख हसीना और खालिदा जिया की पार्टियों को एक साथ लाने और देश के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर जनरल जमान यूनुस से सत्ता हस्तांतरण कराने में विफल रहते हैं, तो वे स्थिति को अस्थायी रूप से संभालने के लिए बांग्लादेश की राजनीति पर नरम नियंत्रण रखना पसंद करेंगे।

आपातकाल लागू करने का विकल्प भी मौजूद
सेना का मानना है कि चुनाव कराने में देरी करके मोहम्मद यूनुस संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पर आपातकाल की स्थिति घोषित करने का दबाव बन सकता है। ऐसी आपात स्थिति के दौरान राष्ट्रपति से अंतरिम सरकार को भंग करने और चुनाव में तेजी लाने का आग्रह किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, सेना राष्ट्रपति शहाबुद्दीन पर अनुच्छेद 58 को लागू करने का दबाव बना रही है। संविधान का यह अनुच्छेद संवैधानिक तंत्र टूटने पर राष्ट्रपति को आपातकालीन शक्तियों को संभालने का अधिकार देता है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...