11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं भगवान के मिशन पर हूं, जो होने वाला है उसे कोई...

मैं भगवान के मिशन पर हूं, जो होने वाला है उसे कोई नहीं रोक सकता… कोर्ट के आदेश के बाद क्यों ऐसा बोले ट्रंप?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ योजना को ट्रेड कोर्ट ने रोक दिया है। इसके तुरंत बाद ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि वह भगवान के मिशन पर हैं। ट्रंप ने कहा कि वह एक खास मकसद से काम कर रहे हैं। ट्रंप के इस बयान से कई लोग हैरान हैं। लोग सोच रहे हैं कि आखिर ट्रंप का क्या मकसद है।

ट्रंप ने कोर्ट के फैसले के बाद ट्रूथ सोशल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। उस पर लिखा था- He’s on a mission from God & nothing can stop what is Coming यानी वह भगवान के मिशन पर हैं और जो होने वाला है, उसे कोई नहीं रोक सकता।’

कोर्ट ने लगाई टैरिफ पर रोक
मैनहट्टन की इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने बुधवार ट्रंप के टैरिफ को लेकर फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप के पास ये नए टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट के जज ने कहा कि दूसरे देशों के साथ व्यापार को कंट्रोल करने का अधिकार सिर्फ अमेरिका कांग्रेस के पास है। राष्ट्रपति अपनी इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल इस काम के लिए नहीं कर सकते। कोर्ट ने यह भी कहा कि वे इस बात पर कोई फैसला नहीं दे रहे हैं कि टैरिफ सही हैं या गलत। वे सिर्फ यह कह रहे हैं कि कानून राष्ट्रपति को इस तरह से इनका इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता।

दो केस हुए थे दायर
इस मामले में दो केस दायर किए गए थे। पहला मुकदमा लिबर्टी जस्टिस सेंटर ने पांच छोटी अमेरिकी कंपनियों की तरफ से दायर किया था। ये कंपनियां इम्पोर्ट पर निर्भर हैं। दूसरा मुकदमा 13 अमेरिकी राज्यों ने दायर किया था, जिसकी अगुवाई ओरेगन के अटॉर्नी जनरल डैन रेफील्ड ने की थी।

इन कंपनियों का कहना है कि टैरिफ से उनके काम पर बुरा असर पड़ेगा। इनमें एक न्यूयॉर्क की वाइन इम्पोर्ट करने वाली कंपनी और एक एजुकेशनल किट बनाने वाली कंपनी शामिल हैं। रेफील्ड ने टैरिफ को गैरकानूनी, लापरवाह और आर्थिक रूप से विनाशकारी बताया था।

सुप्रीम कोर्ट भी जा सकता है केस
ट्रंप ने अप्रैल में ये टैरिफ लगाए थे। उन्होंने अमेरिका के ट्रेड डेफिसिट को राष्ट्रीय इमरजेंसी बताया था। उन्होंने सभी इम्पोर्ट पर 10% टैक्स लगाने की योजना बनाई थी। चीन जैसे देशों पर और भी ज्यादा टैक्स लगाने की योजना थी, जो अमेरिका को ज्यादा सामान बेचते हैं और खरीदते कम हैं। हालांकि, इनमें से कई स्पेशल टैरिफ को एक हफ्ते बाद ही रोक दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ ऊंची अदालत में अपील की जा सकती है। यह मामला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तक भी जा सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...