11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 साल बाद फाइनल में पहुंची… क्वालिफायर-1 में पंजाब...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 साल बाद फाइनल में पहुंची… क्वालिफायर-1 में पंजाब पस्त, हेजलवुड-सुयश-साल्ट चमके

Published on

मुल्लांपुर,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. 29 मई (गुरुवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 102 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया. फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाना है, जहां आरसीबी का सामना क्वालिफायर-2 की विजेता टीम से होगा.

देखा जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी बार और 9 साल बाद फाइनल में पहुंची है. इससे पहले उसने 2009, 2011 और 2016 के सीजन में फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि तीनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा. अब पंजाब किंग्स दूसरा क्वालिफायर खेलेगी, जो 1 जून को अहमदाबाद में खेला जाना है. क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स की भिड़ंत एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से होगा. एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच होना है.

टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 30 रनों के स्कोर पर पहला झटका लगा. विराट कोहली को तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट कराया. किंग कोहली ने 100 के स्ट्राइक रेट और दो चौके की मदद से 12 रन बनाए.

विराट कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट और ‘इम्पैक्ट सब’ मयंक अग्रवाल के बीच 54 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मैच को पूरी तरह पंजाब किंग्स से दूर कर दिया. मयंक 19 रन बनाकर मुशीर खान का शिकार बने. मयंक के आउट होने के बाद फिल साल्ट और रजत पाटीदार (15*) ने आरसीबी को जीत के द्वार तक पहुंचाया. साल्ट ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 27 बॉल पर 56 रन बनाए.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 101 रनों पर ढेर हो गई. पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में चार विकेट खोए. उसका पहला विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया, जब यश दयाल ने प्रियांश आर्य (7 रन) को आउट किया. फिर भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओपनर प्रभसिरमन सिंह (18 रन) को भी पवेलियन रवाना कर दिया. इसके बाद जोश हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में विपक्षी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (2 रन) को पवेलियन भेज दिया. पावरप्ले में पंजाब को एक और झटका जोश इंग्लिस के रूप में लगा, जो 4 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने. जोश इंग्लिस के आउट होने के समय पंजाब का स्कोर 5.1 ओवर में 4 विकेट पर 38 रन था.

पंजाब किंग्स के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. जहां फॉर्म में चल रहे नेहाल वढेरा को यश दयाल ने बोल्ड किया. इसके बाद स्पिनर सुयश शर्मा की फिरकी जमकर चली. सुयश ने एक ही ओवर में शशांक सिंह (3 रन) और ‘इम्पैक्ट सब’ मुशीर खान (0) को चलता किया. वहीं मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट भी सुयश ने झटका. स्टोइनिस ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 17 गेंदों पर 26 रन बनाए.

पंजाब किंग्स के आखिरी दो विकेट हरप्रीत बराड़ और अजमतुल्लाह उमरजई के रूप में गिरे. पंजाब की ओर से मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई और प्रभसिमरन सिंह ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए. आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को तीन-तीन विकेट हासिल हुए. वहीं यश दयाल ने दो सफलता हासिल कीं. रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार को भी एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...