11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलविराट का जोश और गेंदबाजों का कमाल, आरसीबी की जीत के 5...

विराट का जोश और गेंदबाजों का कमाल, आरसीबी की जीत के 5 हीरो, जिनके आगे पंजाब ने किया सरेंडर

Published on

गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर मैच में 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों ने धूम मचा दी। ऐसे में आइए जानते हैं पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी की जीत के ये 5 हीरो जिनके आगे पंजाब ने आसानी से सरेंडर कर दिया।

सुयश की फिरकी में फंस गए पंजाब के बल्लेबाज
आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी के स्पिनर सुयश शर्मा ने धमाल मचा दिया। सुयश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी इस दमदार गेंदबाजी के कारण की पंजाब किंग्स की कमर टूट गई और पूरी टीम 101 रन के स्कोर पर सिमट गई। क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी की जीत में सुयश सबसे बड़े हीरो रहे। यही कारण है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

जोश हेजलवुड ने भी पंजाब के खिलाफ मचाया कोहराम
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में सुयश शर्मा के अलावा तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी कोहराम मचाया। आरसीबी के लिए इस मुकाबले में जोश हेजलवुड ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 3 सफलता हासिल की। यही कारण है कि पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। पंजाब के खिलाफ इस मैच में जोश हेजलवुड जीत के दूसरे सबसे बड़े हीरो रहे।

यश दयाल ने की थी विकेट लेने की शुरुआत
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में यश दयाल ने आरसीबी के लिए विकेट की शुरुआत की थी। यश ने अपने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य को आउट कर आरसीबी को सफलता दिलाई थी। इसके बाद तो मानों विकेट की लाइन लग गई। आरसीबी के लिए इस मैच में यश दयाल ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 बड़ी सफलता हासिल की।

फिल साल्ट ने बैटिंग में किया कमाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में आरसीबी की जीत के चौथे हीरो फिल साल्ट रहे। फिल साल्ट ने टीम के लिए 27 गेंद में नाबाद 56 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। बता दें कि इसी मैदान पर पंजाब ने सिर्फ 111 रन के स्कोर डिफेंड किया था। ऐसे में फिल साल्ट ने आरसीबी के लिए किसी तरह की कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई और टीम को सिर्फ 10 ओवर में ही 102 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

विराट कोहली ने भरा टीम में जोश
पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के दिग्गज बैटिंग में बेशक कुछ खास नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने मैदान पर पूरी टीम में जोश भरने का काम किया। विराट कोहली ने पंजाब के हर विकेट पर अपनी टीम के खिलाड़ियों में ऊर्जा भरने का काम किया। विराट कोहली का मैदान पर जश्न देखते ही बन रहा है। वहीं उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने आरसीबी के लिए 12 गेंद में 12 रनों की पारी खेली।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...