10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमहान शिक्षक का धंधा.. नेहा सिंह राठौर ने ऑपरेशन सिंदूर पर किसे...

महान शिक्षक का धंधा.. नेहा सिंह राठौर ने ऑपरेशन सिंदूर पर किसे सुनाया? मोदी के ‘विकास’ पर चर्चा में दिव्यकीर्ति

Published on

वाराणसी:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के टेरर बेस को ध्वस्त किया। दोनों पड़ोसी देशों में जंग की हद तक बात आकर रुक गई। लेकिन सोशल मीडिया में वॉर छिड़ा हुआ है। लोग डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तरीके से पुराना हिसाब-किताब बराबर करने में लग गए हैं। ऐसा ही एक पोस्ट लोकगायिका और इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर का आया है। उन्होंने दो अलग एक्स पोस्ट में पीएम मोदी के विकास और बिना नाम लिए महान शिक्षक पर निशाना साधा है।

नेहा सिंह राठौर ने X पर लिखा- नेहरू विहार के बेसमेंट में अवैध ढंग से UPSC की क्लासेज चलाकर छात्रों का जीवन संकट में डालने वाले महान शिक्षक अपने वीडियो में सरकार के सामने क्षमाप्रार्थी मुद्रा में दिखे। उन्हें खेद है कि विपक्ष ने उनकी एक वीडियो क्लिप वायरल करवा दी जिससे सत्ता में बैठे लोगों को असुविधा हुई। इस असुविधा के बदले में उन्होंने बेहद गंभीर मुद्रा धारण करके इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी को समान तेवर वाला नेता बताया। भरपाई की।

उन्होंने आगे लिखा- तीसरे चरण में उन्होंने सामने बैठे बच्चों को साहिर लुधियानवी का शे’र सुनाकर आश्वस्त किया कि उनके साथ कोई ‘हैकिंग’ नहीं हुई। अब इससे ज़्यादा कोई क्या कर सकता है भला!संविधान पढ़ाना एक बात है और उसके मुताबिक़ जीना दूसरी बात। व्यापारी आदमी को सरकार से बनाकर चलना पड़ता है भाई! आख़िर धंधा भी जरूरी है! अनुमान लगाइए यहाँ किसकी बात हो रही है!

नेहा ने लिखा- मोदीजी का विकास आ गया
एक अन्य पोस्ट में नेहा ने लिखा- बीते तमाम सालों से मोदीजी जिस विकास को लाने की बात कर रहे थे, वो विकास अब सामने आ चुका है और उन्हें इंदिरा गांधी जैसे तेवर वाला नेता बता रहा है। कुछ दिनों बाद उन्हें नेहरू जैसा दूरदर्शी और ग्लोबल नेता बताएगा…फिर अहिंसा का पुजारी और महात्मा भी घोषित कर देगा।

प्रिंस राज नामक एक यूजर ने टीचर विकास दिव्यकीर्ति का 30 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- तजुर्बा साहब का ऑपरेशन सिंदूर पे बनाया हुआ ये वीडियो भी डिलीट हो चुका है, जिसमें पाकिस्तान पेट से है बलूचिस्तान कभी भी हो सकता है- इस तरह की बातें करके माहौल बना रहे थे।

दरअसल दृष्टि आईएएस कोचिंग के फाउंडर विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एक क्लास के दौरान विकास दिव्यकीर्ति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोल रहे हैं। वह स्टूडेंट्स से कह रहे हैं कि लोग कह रहे थे कि कब करोगे-कब करोगे, 10 दिन हो गए, जैसे ही हमला किया तो बोले De-escalate, जैसे ही थोड़ा बढ़ा वैसे ही Say No To War। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विकास ने एक नए वीडियो में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए दोनों में बराबरी स्थापित की है। उन्होंने नेहरू और पाकिस्तान, 1971 जंग एंगल पर कुछ बातें रखी हैं। यूजर्स नेहा के पोस्ट को विकास दिव्यकीर्ति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि दोनों में से ही किसी ने भी नाम नहीं लिया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...